Edited By Vijay, Updated: 20 Jun, 2025 01:35 PM

मंडी जिला के उपमंडल जोगिंद्रनगर के अंतर्गत सरकाघाट मार्ग पर शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी, जिसमें एक ही परिवार के 5 सदस्य घायल हो गए।
जोगिंद्रनगर (लक्की): मंडी जिला के उपमंडल जोगिंद्रनगर के अंतर्गत सरकाघाट मार्ग पर शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी, जिसमें एक ही परिवार के 5 सदस्य घायल हो गए। घायलों में 4 महिलाएं शामिल हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह हादसा सुबह करीब 4 बजे उस वक्त हुआ जब परिवार के सदस्य सरकाघाट से किसी काम काे निपटाकर वापस लौट रहे थे। जोगिंद्रनगर शहर से लगभग 4 किलोमीटर दूर छतर के पास कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खाई में जा गिरी। गनीमत रही कि कार एक पेड़ और चट्टान से टकराकर रुक गई। यदि कार और नीचे जाती ताे काेई जानी नुक्सान भी हाे सकता था।
हादसे में घायल हुए सभी सदस्यों की पहचान कर ली गई है। घायलों में कार चालक जोगिंद्र (60), उनकी पत्नी बीना देवी (58) और बेटी कनिका (27) निवासी ढेलू शामिल हैं। इनके अलावा आंचल (23) पुत्र जितेंद्र और अभिलाषा पत्नी जितेंद्र निवासी समलोट जोगिंद्रनगर भी घायल हुई हैं। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य में जुट गए। ग्रामीणों ने घायलों को खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया, जिसके बाद उन्हें एंबुलैंस की सहायता से अस्पताल ले जाया गया।
वहीं स्थानीय पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी सकीनी कपूर ने घटना की पुष्टि की है। उन्हाेंने बताया कि पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि कार अनियंत्रित होकर खाई में कैसे गिरी। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
हिमाचल की खबरें व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए इस Link पर करें क्लिक