ट्रक को अनलोड करते समय हुआ हादसा, मार्बल के नीचे दबे 4 लोग

Edited By Updated: 19 Feb, 2017 11:49 PM

accident occurred when the truck is unloaded  marble buried under 4 people

हरिपुर में रविवार को मार्बल लेकर आए एक ट्रक में से मार्बल उतारते वक्त चपेट में आने से 4 मजदूरों के घायल होने का समाचार है।

हरिपुर: हरिपुर में रविवार को मार्बल लेकर आए एक ट्रक में से मार्बल उतारते वक्त चपेट में आने से 4 मजदूरों के घायल होने का समाचार है। जानकारी अनुसार रविवार सुबह बाजार में मार्बल से लदे खड़े एक ट्रक में से कुछ प्रवासी मजदूर व स्थानीय युवा मार्बल अनलोड कर रहे थे कि अचानक मार्बल की शीटें एक तरफ से अनियंत्रित हो गईं तथा उतार रहे मजदूरों व स्थानीय एक युवा पर गिर गईं, जिससे वे उनकी चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। 

घायल मजदूर व युवा टांडा अस्पताल में भर्ती
जानकारी के मुताबिक घायल हुए मजदूरों में 3 प्रवासी शामिल हैं जबकि एक स्थानीय युवा शामिल है, जिन्हें डा. राजेंद्र प्रसाद मैडीकल कालेज टांडा ले जाया गया। घायलों की पहचान विजय कुमार पुत्र प्रदीप कुमार निवासी हरिपुर, टिंकू कुमार पुत्र भारत राम निवासी लाहडा तहसील लियाकतगंज उत्तर प्रदेश, बज्रेश कुमार पुत्र राम अवतार निवासी पलान तहसील जलालाबाद उत्तर प्र्रदेश के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जो प्रवासी घायल हुए हैं, उनकी टांग टूटने का अंदेशा लगाया जा रहा है। 

शीटों को तोड़कर निकाले मजदूर
दुर्घटना के बाद उक्त स्थान पर लोगों की भीड़ जुटना शुरू हो गई तथा लोगों ने ट्रक के अंदर मजदूरों के ऊपर गिरी हुई शीटों को हटाने के प्रयास शुरू किए। हालांकि दबे मजदूरों को निकालने के लिए लोगों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी तथा शीटों को तोडऩा पड़ा तब जाकर दबे हुए मजदूरों को बाहर निकाला गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कार्रवाई करते हुए लोगों के बयान कलमबद्ध किए। इस बारे डी.एस.पी. रेणु शर्मा ने कहा कि पुलिस ने आई.पी.सी. की धारा 336 व 337 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!