एक तरफ सड़क पर पलटा आलू से भरा ट्रक, दूसरी ओर खाई में गिरी कार

Edited By kirti, Updated: 08 Mar, 2020 11:10 AM

a truck full of potatoes on the road

हिमाचल प्रदेश के ऊना में एक सड़क हादसा हो गया। जहां एक आलू से लदे ट्रक और कार में आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे के बाद ट्रक पलट गया और सारा आलू भी सड़क पर बिखर गया। वहीं कार करीब आठ फीट नीचे खेतों में जाकर पलट गई, जिसमें सवार पति-पत्‍नी घायल हो गए...

ऊना: हिमाचल प्रदेश के ऊना में एक सड़क हादसा हो गया। जहां एक आलू से लदे ट्रक और कार में आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे के बाद ट्रक पलट गया और सारा आलू भी सड़क पर बिखर गया। वहीं कार करीब आठ फीट नीचे खेतों में जाकर पलट गई, जिसमें सवार पति-पत्‍नी घायल हो गए हैं। घायलों को किसी तरह बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया जहां से उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। हादसा बीती रात करीब 11 बजे कपिला पैलेस के नजदीक झलेड़ा-होशियारपुर मुख्य मार्ग पर हुआ। बता दें कि कार में सवार पति-पत्‍नी मनप्रीत और सुषमा ललड़ी से बसाल जा रहे थे।

झलेड़ा की तरफ से आ रहे ट्रक की घालुवाल की तरफ आ रही कार से टक्कर हो गई। कार टक्कर के बाद सड़क से नीचे खेतों में जाकर पलट गई तथा ट्रक सड़क पर ही पलट गया। घायलों को तुरंत स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मौके पर जाकर घायलों के बयान दर्ज किए तथा मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हरोली के डीएसपी अनिल मेहता ने कहा सड़क हादसे का मामला दर्ज कर लिया और पुलिस जांच कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!