सड़क किनारे खड़े ट्रक में लगी अचानक आग, कोई हताहत नहीं

Edited By prashant sharma, Updated: 16 Jan, 2022 12:55 PM

a sudden fire broke out in a truck parked on side of road no casualties

प्रदेश की राजधानी शिमला के बीथल में कल रात एक ट्रक में अचानक आग लग गई। घटना रात करीब 1 बजे की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि ट्रक सड़क किनारे बीथल में अडानी अग्रिफिशर कोल्ड स्टोर के बाहर एनएच पर पार्क किया हुआ था

शिमला (रेशमा कश्यप) : प्रदेश की राजधानी शिमला के बीथल में कल रात एक ट्रक में अचानक आग लग गई। घटना रात करीब 1 बजे की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि ट्रक सड़क किनारे बीथल में अडानी अग्रिफिशर कोल्ड स्टोर के बाहर एनएच पर पार्क किया हुआ था, तभी इस ट्रक में अचानक आग लग गई, हालांकि इस घटना में किसी प्रकार के जानी नुकसान की कोई सूचना नहीं है। सड़क कुमारसैन निवासी लव चौहान का बताया जा रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!