Edited By Jyoti M, Updated: 14 Jul, 2025 02:34 PM

रविवार देर रात ऊना-अंब हाईवे पर कुठियाड़ी के पास एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। जिला कांगड़ा के बीड़ बिलिंग से दिल्ली जा रही एक लग्जरी बस आगे चल रहे एक ट्राला (टिप्पर) से टकरा गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब ट्राला चालक ने अचानक सड़क पर आई एक नीलगाय को...
हिमाचल डेस्क। रविवार देर रात ऊना-अंब हाईवे पर कुठियाड़ी के पास एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। जिला कांगड़ा के बीड़ बिलिंग से दिल्ली जा रही एक लग्जरी बस आगे चल रहे एक ट्राला (टिप्पर) से टकरा गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब ट्राला चालक ने अचानक सड़क पर आई एक नीलगाय को बचाने की कोशिश की।
रात करीब 11:30 बजे, अंब से ऊना की ओर जाने वाली सड़क पर कुठियाड़ी के पास, ट्राला के सामने अचानक एक नीलगाय आ गई। ट्राला चालक ने नीलगाय को बचाने के लिए तेजी से ब्रेक लगाए और वाहन को मोड़ने का प्रयास किया, जिससे ट्राला अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक सफेदे के पेड़ से जा टकराया। ठीक उसी समय पीछे से आ रही वॉल्वो बस भी अनियंत्रित ट्राला से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस में सवार यात्री बुरी तरह सहम गए।
इस दुर्घटना में बस में सवार चार यात्रियों को चोटें आईं, जबकि बाकी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। घायलों में रक्कड़ की एक महिला, हमीरपुर निवासी गौरव ठाकुर, मंडी के लड़भडोल निवासी अशोक कुमार और बस चालक शामिल हैं। हादसे के तुरंत बाद सभी घायलों को सिविल अस्पताल अंब ले जाया गया, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया और फिर छुट्टी दे दी गई। बस में कुल 35 यात्री सवार थे। हादसे के बाद, वॉल्वो कंपनी ने तुरंत वैकल्पिक बसों की व्यवस्था की और सभी यात्रियों को सुरक्षित उनके गंतव्य के लिए रवाना किया। यात्रियों ने बताया कि वे अचानक हुए इस हादसे से काफी डर गए थे, लेकिन सभी सुरक्षित होने से उन्होंने राहत की सांस ली।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अनिल उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पूरे घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है, हालांकि अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से इस संबंध में कोई कानूनी शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई है। पुलिस ने मौके पर यातायात को सुचारु कराया और वाहनों को सड़क से हटवाया। रविवार देर रात ऊना-अंब हाईवे पर कुठियाड़ी के पास एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। जिला कांगड़ा के बीड़ बिलिंग से दिल्ली जा रही एक लग्जरी बस आगे चल रहे एक ट्राला (टिप्पर) से टकरा गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब ट्राला चालक ने अचानक सड़क पर आई एक नीलगाय को बचाने की कोशिश की।
रात करीब 11:30 बजे, अंब से ऊना की ओर जाने वाली सड़क पर कुठियाड़ी के पास, ट्राला के सामने अचानक एक नीलगाय आ गई। ट्राला चालक ने नीलगाय को बचाने के लिए तेजी से ब्रेक लगाए और वाहन को मोड़ने का प्रयास किया, जिससे ट्राला अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक सफेदे के पेड़ से जा टकराया। ठीक उसी समय पीछे से आ रही वॉल्वो बस भी अनियंत्रित ट्राला से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस में सवार यात्री बुरी तरह सहम गए।
इस दुर्घटना में बस में सवार चार यात्रियों को चोटें आईं, जबकि बाकी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। घायलों में रक्कड़ की एक महिला, हमीरपुर निवासी गौरव ठाकुर, मंडी के लड़भडोल निवासी अशोक कुमार और बस चालक शामिल हैं। हादसे के तुरंत बाद सभी घायलों को सिविल अस्पताल अंब ले जाया गया, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया और फिर छुट्टी दे दी गई।
बस में कुल 35 यात्री सवार थे। हादसे के बाद, वॉल्वो कंपनी ने तुरंत वैकल्पिक बसों की व्यवस्था की और सभी यात्रियों को सुरक्षित उनके गंतव्य के लिए रवाना किया। यात्रियों ने बताया कि वे अचानक हुए इस हादसे से काफी डर गए थे, लेकिन सभी सुरक्षित होने से उन्होंने राहत की सांस ली।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अनिल उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पूरे घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है, हालांकि अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से इस संबंध में कोई कानूनी शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई है। पुलिस ने मौके पर यातायात को सुचारु कराया और वाहनों को सड़क से हटवाया।