डरोह पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में 24 जवानों सहित कांगड़ा में 69 कोरोना पॉजिटिव

Edited By Jinesh Kumar, Updated: 28 Sep, 2020 08:49 PM

69 corona positive in kangra including 24 jawans

जिला कांगड़ा में सोमवार को पुलिस ट्रेनिंग सेंटर डरोह में एक साथ 24 कोरोना संक्रमित मरीज सामने आने से हड़कंप मच गया है। भवारना के डरोह स्थित प्रदेश पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में आने के बाद पुलिस प्रशासन भी सतर्क हो गया है। पुलिस ट्रेनिंग सेंटर के जवानों...

धर्मशाला (तनुज): जिला कांगड़ा में सोमवार को पुलिस ट्रेनिंग सेंटर डरोह में एक साथ 24 कोरोना संक्रमित मरीज सामने आने से हड़कंप मच गया है। भवारना के डरोह स्थित प्रदेश पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में आने के बाद पुलिस प्रशासन भी सतर्क हो गया है। पुलिस ट्रेनिंग सेंटर के जवानों सहित जिला में सोमवार को 69 मामले सामने आए हैं । मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डा. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि सोमवार को डरोह पुलिस ट्रेनिंग सेंटर डरोह में 51, 57, 24, 23, 23, 21, 22, 21, 28, 22, 20, 26, 23, 23, 28, 28, 25, 21, 22, 24, 23, 24, 23 तथा 24 वर्षीय जवान कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। एमएच योल में 49 वर्षीय व्यक्ति, नगरोटा बगवां का 62 वर्षीय व्यक्ति, शाहपुर का 53 वर्षीय व्यक्ति, जवाली का 53 वर्षीय व्यक्ति, नूरपुर के वार्ड नंबर 1 का 26 वर्षीय युवक तथा नगरोटा बगवां के मूंदला का 51 वर्षीय संक्रमित पाए गए हैं। इसके अलावा बैजनाथ के भोटू का 45 वर्षीय व्यक्ति, सकरी का 61 वर्षीय व्यक्ति, चौब्बीन का 74 वर्षीय व्यक्ति, जंडपुर का 29 वर्षीय व्यक्ति व 24 वर्षीय युवती, बालकरूपी के झमेतर का 53 वर्षीय व्यक्ति, जगरुपनगर की 29 वर्षीय महिला, शाहपुर के छतड़ी का 46 वर्षीय व्यक्ति, पालमपुर के घुग्गर का 45 व 32 वर्षीय व्यक्ति, ज्वालामुखी के खोला सगवाल का 46 वर्षीय व्यक्ति, सुनेहत देहरा का 36 वर्षीय व्यक्ति, स्थाना फतेहपुर का 93 वर्षीय बुजुर्ग, रिहालपुरा का 20 वर्षीय युवक, ब्लॉक तियारा का 38 वर्षीय व्यक्ति, मैन बाजार कांगड़ा की 25 वर्षीय युवती तथा सदरपुर का 70 वर्षीय बुजुर्ग संक्रमित पाए गए हैं। सीएमओ ने बताया कि ऊना का 59 वर्षीय व्यक्ति, जवाली का 45 वर्षीय व्यक्ति, कांगड़ा के दौलतपुर का 55 वर्षीय व्यक्ति, योल का 52 वर्षीय व्यक्ति, कांगड़ा के दरकाटी की 74 वर्षीय महिला, 17, 13 वर्षीय बच्चा, 9 वर्षीय बच्ची, 43 वर्षीय व्यक्ति, 41 व 43 वर्षीय महिलाएं शामिल हैं। इसके अलावा घमरुर जसवां की 6 वर्षीय बच्ची, संसारपुर टैरेस के 40 व 41 वर्षीय व्यक्ति, फतेहपुर के बनल का 62 वर्षीय व्यक्ति, फतेहपुर का 50 वर्षीय व्यक्ति, कांगड़ा के खसभोल का 59 वर्षीय व्यक्ति व 75 वर्षीय महिला, फतेहपुर के डाहब का 24 वर्षीय युवक, भरमाड़ की 30 वर्षीय महिला, नूरपुर के भाल्टा की 32 वर्षीय महिला तथा कांगड़ा के दौलतपुर का 39 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!