हिमाचल में कोरोना के 53 नए मामले

Edited By Vijay, Updated: 15 Jan, 2021 11:42 PM

53 new cases of corona in himachal

हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना के 53 नए मामले सामने आए हैं। संक्रमितों में बिलासपुर 4, चम्बा 3, हमीरपुर 4, कांगड़ा 20, मंडी 4, शिमला 3, सिरमौर 10, सोलन 2 व ऊना के 3 मरीज शामिल हैं। प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 56,805 हो गया है।

शिमला (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना के 53 नए मामले सामने आए हैं। संक्रमितों में बिलासपुर 4, चम्बा 3, हमीरपुर 4, कांगड़ा 20, मंडी 4, शिमला 3, सिरमौर 10, सोलन 2 व ऊना के 3 मरीज शामिल हैं। प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 56,805 हो गया है। वर्तमान में 767 कोरोना संक्रमितों का उपचार चल रहा है, वहीं 55,071 मरीजों ने कोरोना से जंग जीत ली है। 1 मरीज अपना उपचार करवाने प्रदेश से बाहर चला गया है।

प्रदेश में अभी तक कुल 8,75,389 लोगों के टैस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 8,18,496 मरीजों की रिपोर्ट नैगेटिव आ चुकी है। प्रदेश के विभिन्न जिलों से 4,666 संदिग्धों के सैंपल लिए गए, जिनमें से 4544 सैंपलों की रिपोर्ट नैगेटिव आई है और 91 की रिपोर्ट आना बाकी है। अभी तक प्रदेश में 951 लोगों की कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो चुकी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!