Edited By Vijay, Updated: 06 Sep, 2023 07:05 PM

कांगड़ा के निकवर्ती क्षेत्र टांडा में उस समय खलबली मच गई जब यहां एक पुल के पास मंदिर के पीछे से असला (3 देसी कट्टे, 40 राऊंड बुलेट, एक खाली मैगजीन) व 5250 नशीली गोलियां बरामद हुईं।
कांगड़ा (कालड़ा): कांगड़ा के निकवर्ती क्षेत्र टांडा में उस समय खलबली मच गई जब यहां एक पुल के पास मंदिर के पीछे से असला (3 देसी कट्टे, 40 राऊंड बुलेट, एक खाली मैगजीन) व 5250 नशीली गोलियां बरामद हुईं। एसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहाेत्री ने बताया कि बुधवार को मेडिकल काॅलेज टांडा के पुलिस कर्मी गश्त पर थे तो उन्होंने संदिग्ध बोरियां देखीं। इसकी सूचना कांगड़ा थाना में दी गई। डीएसपी कांगड़ा अंकित शर्मा, एसएचओ संजीव कुमार व पुलिस दल मौके पर पहुंचा। जब बोरियों को खोला गया तो उसमें उक्त सामान बरामद हुआ। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here