जोगिंद्रनगर नगर परिषद के 3 पार्षदों ने कांग्रेस छोड़ थामा भाजपा का दामन

Edited By Vijay, Updated: 29 Mar, 2024 05:37 PM

3 councillors of jogindernagar municipal council quit congress and joined bjp

जोगिंद्रनगर नगर परिषद के 3 कांग्रेसी पार्षदों ने शुक्रवार को भाजपा का दामन थाम लिया है। नगर परिषद जोगिंद्रनगर के उपाध्यक्ष एवं कांग्रेस महासचिव अजय धरवाल, नगर परिषद की पूर्व अध्यक्ष, पार्षद एवं जोगिंद्रनगर ब्लॉक कांग्रेस महिला की पूर्व अध्यक्ष ममता...

जोगिंद्रनगर (अमिता): जोगिंद्रनगर नगर परिषद के 3 कांग्रेसी पार्षदों ने शुक्रवार को भाजपा का दामन थाम लिया है। नगर परिषद जोगिंद्रनगर के उपाध्यक्ष एवं कांग्रेस महासचिव अजय धरवाल, नगर परिषद की पूर्व अध्यक्ष, पार्षद एवं जोगिंद्रनगर ब्लॉक कांग्रेस महिला की पूर्व अध्यक्ष ममता कपूर तथा पार्षद शीला ने विधायक प्रकाश राणा, प्रदेश भाजपा प्रवक्ता पंकज जम्वाल तथा मंडलाध्यक्ष की उपस्थिति में भाजपा में शामिल होने की घोषणा की। अजय धरवाल ने कहा कि उन्होंने अपना राजनीतिक जीवन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से शुरू किया लेकिन किसी कारण से वे पार्टी से बाहर रहे लेकिन जिन लक्ष्यों जैसे राम मंदिर, धारा 370 तथा सीएए को लेकर भाजपा आगे बढ़ रही थी, उन्हें पूरा होते देख उन्होंने भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया है। उधर, ममता कपूर ने भी कांग्रेस पर अनदेखी करने का आरोप लगाया और इसी को भाजपा में शामिल होने की वजह बताया। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा प्रवक्ता पंकज जम्वाल, मंडलाध्यक्ष अजय सकलानी, उपाध्यक्ष राजीव सूद, विस्तारक जय सिंह लगवाल व शक्ति राणा भी उपस्थित रहे।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!