सिरमौर: नाहन के जलापड़ी में घर से चिट्टा, नकदी और सीरिंज बरामद, 3 गिरफ्तार

Edited By Vijay, Updated: 16 May, 2024 06:21 PM

3 arrested with heroin cash and syringe

सिरमौर पुलिस के डिटैक्शन सैल की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने एक घर से चिट्टे की खेप, हजारों की नकदी और आधा दर्जन सीरिंज बरामद कर 3 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।

नाहन (आशु): सिरमौर पुलिस के डिटैक्शन सैल की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने एक घर से चिट्टे की खेप, हजारों की नकदी और आधा दर्जन सीरिंज बरामद कर 3 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई अमल में लाई। डिटैक्शन सैल से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने नाहन के समीपवर्ती गांव मझोली के जलापड़ी क्षेत्र में वीर विक्रम उर्फ वीरू दाई के घर पर दबिश दी। 

इस दौरान वीर विक्रम (39) पुत्र विनोद कुमार कम्बोज निवासी गांव जलापड़ी के अलावा शिवम रमौल (23) पुत्र दिनेश रमौल निवासी गांव नौणी का बाग, बिल्लीवाला नाहन और रवि ठाकुर (22) पुत्र गोपाल सिंह निवासी गांव गहल डिमाइना, तहसील संगड़ाह मौजूद पाए गए। तीनों व्यक्तियों की मौजदूगी में टीम ने आरोपी के घर की तलाशी ली। इस दौरान कमरे में रखी अलमारी से 24 ग्राम चिट्टा बरामद किया। इसके अलावा आरोपी के कब्जे से 52,080 रुपए नकद बरामद किए, साथ ही आरोपियों के कब्जे से 6 यूनिसेफ डिस्पोजल सीरिंज भी बरामद की गई हैं।

एसपी सिरमौर रमन कुमार मीणा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि इस संदर्भ में थाना सदर नाहन में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिन्हें अदालत में पुलिस रिमांड के लिए पेश किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले में आगामी जांच कर रही है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!