Shimla: राज्य के 29 वन मंडलों को कैंपा के तहत मिले 411 करोड़ 81 लाख रुपए, CM सुक्खू ने दी जानकारी

Edited By Vijay, Updated: 10 Sep, 2024 06:50 PM

29 forest divisions received rs 411 crore 81 lakh under campa

प्रदेश में एनटीपीसी, एनएचपीसी और पावर परियोजनाओं में प्रतिपूरक पौधारोपण निधि प्रबंधन एवं योजना प्राधिकरण कैंपा के अंतर्गत कैट प्लान से राज्य के 29 वन मंडलों को 411 करोड़ 81 लाख रुपए की राशि प्राप्त हुई है।

शिमला (ब्यूरो) : प्रदेश में एनटीपीसी, एनएचपीसी और पावर परियोजनाओं में प्रतिपूरक पौधारोपण निधि प्रबंधन एवं योजना प्राधिकरण कैंपा के अंतर्गत कैट प्लान से राज्य के 29 वन मंडलों को 411 करोड़ 81 लाख रुपए की राशि प्राप्त हुई है। इस धनराशि से जिन जगहों पर पौधारोपण किया गया है तथा लगाए गए पौधों में से जितने बचे हैं, उनका मूल्यांकन थर्ड पार्टी हिमालय वन अनुसंधान संस्थान पंथाघाटी तथा नाबार्ड कंसल्टैंसी से करवाया गया है। शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया के सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने यह लिखित जानकारी दी है।

वर्ष 2023 में आई आपदा ls लोक निर्माण विभाग को हुआ नुक्सान
प्रदेश में वर्ष 2023 में आई बाढ़ एवं आपदा के कारण लोक निर्माण विभाग के 115 छोटे-बड़े पुल, 483 पुलियां व 4707 सड़कें पूर्णत: व आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुई थीं। इनमें से 100 छोटे-बड़े पुल, 458 पुलियां एवं 4694 सड़कों का पुन: निर्माण एवं मुरम्मत की गई है। ऊना के विधायक सतपाल सिंह सत्ती के पूछे गए सवाल पर लोक निर्माण मंत्री ने लिखित में यह जानकारी दी है।

प्रश्नकाल 5 मिनट में समाप्त
हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के अंतिम दिन प्रश्नकाल के दौरान केवल दो सवाल ही मौखिक उत्तर के लिए निर्धारित थे। हालांकि विस्तारित बैठक और सरकार के पास सभी सवालों के जवाब तैयार न होने के कारण प्रश्नकाल केवल पांच मिनट में समाप्त हो गया। इसके अलावा विधायक सतपाल सिंह सत्ती की अनुपस्थिति के कारण इन दो में से एक सवाल पर भी चर्चा नहीं हो सकी।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!