आबकारी विभाग की टीम ने मजारी के जंगल में दी दबिश, शराब की भट्ठी सहित 260 लीटर लाहन की नष्ट

Edited By Vijay, Updated: 29 Jan, 2023 08:43 PM

260 liters of lahan including liquor furnace destroyed in mazari forest

राज्य कर एवं आबकारी विभाग बिलासपुर की टीम ने रविवार को मजारी के जंगल में छापेमारी कर 260 लीटर लाहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया। उक्त कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई। नष्ट की गई लाहन 200 लीटर एक ड्रम में, 50 लीटर एक कैनी में, 4 लीटर दो बोतलों...

बिलासपुर (विशाल): राज्य कर एवं आबकारी विभाग बिलासपुर की टीम ने रविवार को मजारी के जंगल में छापेमारी कर 260 लीटर लाहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया। उक्त कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई। नष्ट की गई लाहन 200 लीटर एक ड्रम में, 50 लीटर एक कैनी में, 4 लीटर दो बोतलों में व 6 लीटर एक हांडी में मिली। वहीं विभागीय टीम ने उक्त अवैध शराब की भट्ठी को भी तोड़ दिया। विभागीय टीम की अगुवाई कर एवं आबकारी विभाग के सहायक आयुक्त ललित पोसवाल ने की। टीम में कर एवं आबकारी अधिकारी शशिकांत, सहायक कर एवं आबकारी अधिकारी सृष्टि ठाकुर, सहायक विजय राम व अनंत राम तथा चालक राहुल सांख्यान शामिल रहे। उक्त शराब की भट्ठी जंगल में सड़क मार्ग से करीब एक-डेढ़ किलोमीटर दूर बनाई गई थी। वहीं आबकारी विभाग की टीम के मौके पर पहुंचने से पहले ही इस काम को अंजाम देने वाले फरार हो चुके थे। राज्य कर एवं आबकारी विभाग बिलासपुर के सहायक आयुक्त ललित पोसवाल ने बताया कि अवैध शराब निर्माण व व्यापार पर विभाग भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई करता रहेगा।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!