हिमाचल में कोरोना से 2 मरीजों की मौत, 87 नए मामले आए सामने

Edited By Vijay, Updated: 24 Jul, 2021 12:24 AM

2 deaths and 87 new cases of corona in himachal

हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना से 2 लोगों की मौत हो गई है। कोरोना से शिमला में 52 वर्षीय महिला और चम्बा में 80 वर्षीय महिला की मौत हुई है, वहीं 87 नए मामले सामने आए हैं।

शिमला (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना से 2 लोगों की मौत हो गई है। कोरोना से शिमला में 52 वर्षीय महिला और चम्बा में 80 वर्षीय महिला की मौत हुई है, वहीं 87 नए मामले सामने आए हैं। संक्रकिमों में बिलासपुर के 2, चम्बा के 15, हमीरपुर का 1, कांगड़ा के 15, कुल्लू के 7, मंडी के 21, शिमला के 19, सोलन के 3, सिरमौर का 1 व ऊना के 3 मरीज शामिल है। इसके अलावा एक दिन में 127 कोरोना मरीज ठीक हुए हैं।
PunjabKesari, Corona Chart Image

हिमाचल में अब कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 2, 04,887 पहुंच गया है, जिसमें से अभी 893 एक्टिव केस हैं, वहीं अब तक 2,00,481 लोग कोरोना को हराकर ठीक हो चुके हैं। शुक्रवार को प्रदेश मे कोरोना के 15,815 सैंपल जांच के लिए भेजे गए, जिनमें से 15,481 सैंपलों की रिपोर्ट नैगेटिव आई है जबकि 250 की रिपोर्ट आना बाकी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!