हिमाचल में कोरोना से 2 लोगों की मौत, 70 नए पॉजिटिव केस

Edited By Vijay, Updated: 17 Jan, 2021 10:31 PM

2 deaths and 70 new cases of corona in himachal

प्रदेश में रविवार को कोरोना से 2 मौतें हुई हैं जबकि 70 नए मामले सामने आए हैं। जानकारी के अनुसार रविवार को मंडी जिला में 52 वर्षीय महिला और चम्बा में 59 वर्षीय व्यक्ति की मौत कोरोना से हुई है। वहीं प्रदेश में आए 70 मामलों में बिलासपुर से 1, हमीरपुर...

शिमला (ब्यूरो): प्रदेश में रविवार को कोरोना से 2 मौतें हुई हैं जबकि 70 नए मामले सामने आए हैं। जानकारी के अनुसार रविवार को मंडी जिला में 52 वर्षीय महिला और चम्बा में 59 वर्षीय व्यक्ति की मौत कोरोना से हुई है। वहीं प्रदेश में आए 70 मामलों में बिलासपुर से 1, हमीरपुर से 13, कांगड़ा से 12, कुल्लू से 1, मंडी से 3, शिमला से 5, सिरमौर से 23, सोलन और ऊना जिला से कोरोना के 6-6 नए मामले सामने आए हैं। इन मामलों के आने से प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 56,943 पहुंच गया है। इसमें से 697 सक्रिय मामले हैं यानी कि प्रदेश में इस समय 697 कोरोना संक्रमितों का इलाज चल रहा है जबकि अभी तक 55,280 मरीज कोरोना से ठीक हुए हैं। प्रदेश में कोरोना से अभी तक 954 लोगों की मौत हुई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!