संगठन की नब्ज टटोलने शिमला पहुंचे भाजपा के 2 केंद्रीय नेता, 4 दौर की हुईं बैठकें

Edited By Vijay, Updated: 14 Sep, 2023 07:42 PM

2 central leaders of bjp reached shimla to feel the pulse of organization

आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखकर संगठन की नब्ज टटोलने के लिए भाजपा के 2 राष्ट्रीय नेता राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम और राष्ट्रीय सचिव सरदार नरेंद्र सिंह शिमला पहुंचे। इन दोनों नेताओं ने संगठनात्मक स्तर पर क्या-क्या सुधार हो सकते हैं, इस विषय...

शिमला (कुलदीप): आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखकर संगठन की नब्ज टटोलने के लिए भाजपा के 2 राष्ट्रीय नेता राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम और राष्ट्रीय सचिव सरदार नरेंद्र सिंह शिमला पहुंचे। इन दोनों नेताओं ने संगठनात्मक स्तर पर क्या-क्या सुधार हो सकते हैं, इस विषय को लेकर 4 दौर की बैठक की। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल, प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, प्रदेश महामंत्री डाॅ. सिकंदर कुमार, बिहारी लाल शर्मा, पायल वैद्य, डेजी ठाकुर, संजय ठाकुर, प्रमोद ठाकुर, कर्ण नंदा, किरण बावा व सपना कश्यप सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने किया। 
PunjabKesari

संगठन को मजबूत करने को लेकर हुई चर्चा : बिहारी लाल
बैठक के बाद पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में भाजपा के प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा ने बताया कि केंद्रीय नेताओं के साथ 4 बैठकों के दौर हुए। पहले दौर में पार्टी की गतिविधियों के संचालन में सुधार, दूसरे दौर में व्यवस्था की दृष्टि तथा तीसरे दौर में बूथ से लेकर प्रदेश स्तर पर संगठन को मजबूत करने को लेकर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का विश्व स्तर पर मान बढ़ा है। जी-20 बैठक के सफल आयोजन के अलावा चंद्रयान-3 और आदित्य एल-1 की सफल लॉचिंग की है। 

17 संगठनात्मक जिलों के 5-5 कार्यकर्ताओं की कार्यशाला
भाजपा के 17 संगठनात्मक जिलों से 5-5 कार्यकर्ताओं की एकदिवसीय प्रदेश स्तरीय कार्यशाला प्रदेश भाजपा मुख्यालय दीपकमल में संपन्न हुई। इसमें पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने, नए वोट बनाने और स्थान बदलने सहित अन्य कारणों से वोटों को कटवाने जैसे विषयों पर चर्चा हुई। कार्यशाला की अध्यक्षता प्रदेश महामंत्री एवं सांसद डाॅ. सिकंदर कुमार ने की।
PunjabKesari

प्रियंका का दौरा सरकारी असफलताएं छिपाने का प्रयास : बिंदल
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का दौरा सरकारी असफलताओं को छिपाने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश की जनता विधानसभा चुनाव के समय दी गई 10 गारंटियों के पूरा होने का इंतजार कर रही है। इन गारंटियों को पूरा नहीं करने से जनता खुद को ठगा-सा महसूस कर रही है। उन्होंने कहा कि सेब के आयात शुल्क को लेकर कांग्रेस प्रदेश में अनावश्यक सनसनी फैलाने का प्रयास कर रही है। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!