Edited By Vijay, Updated: 09 Dec, 2023 06:51 PM

नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ छेड़े अभियान के तहत बिलासपुर पुलिस ने मुंबई निवासी 2 लोगों को चिट्टे व गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार बिलासपुर पुलिस ने फोरलेन पर मंडी भराड़ी पुल के पास नाका लगाया था।
बिलासपुर (संतोष): नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ छेड़े अभियान के तहत बिलासपुर पुलिस ने मुंबई निवासी 2 लोगों को चिट्टे व गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार बिलासपुर पुलिस ने फोरलेन पर मंडी भराड़ी पुल के पास नाका लगाया था। इस दौरान एक हरियाणा नंबर की टैक्सी को जांच के लिए रोका गया। कार में 2 लोग सवार थे, जिनकी पहचान ओबेश बदरूदीन और सईद जाफर निवासी मुंबई महाराष्ट्र के रूप में हुई। पूछताछ के दौरान वे दोनों घबरा गए, जिस पर पुलिस को शक हुआ। जब पुलिस ने तलाशी ली तो उनके कब्जे से 1.48 ग्राम चिट्टा और 70 ग्राम गांजा बरामद हुआ। डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने बताया कि चिट्टे व गांजे के साथ पकड़े गए दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर थाना सदर में एनडी एंड पीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here