प्रधानमंत्री श्री योजना के लिए चुने गए हिमाचल के इतने स्कूल, बनेंगे मिसाल

Edited By Sunita sarangal, Updated: 01 Aug, 2024 02:50 PM

180 schools of himachal selected for prime minister shri yojana

उन्होंने बताया कि इन स्कूलों में अति आधुनिक स्टेट ऑफ आर्ट सुविधाएं विकसित की जाएंगी ताकि यह स्कूल राज्य के बाकी शिक्षण संस्थानों के लिए एक मॉडल के रूप में कार्य कर सकें।

हिमाचल: प्रधानमंत्री स्कूल्स फॉर राइजिंग इंडिया (पी.एम.श्री.) योजना के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश में 180 स्कूलों को चुना गया है। यह जानकारी केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री श्री जयन्त चौधरी ने राज्यसभा सांसद सुश्री इन्दु बाला गोस्वामी को संसद में दी। उन्होंने बताया कि इनमें से 56 प्राइमरी स्कूल, 5 सेकेंडरी स्कूल और 119 सीनियर सेकेंडरी स्कूल हैं जिनका चयन केन्द्रीय सरकार/राज्य सरकार और सरकारी संसथानों द्वारा चलाए गए स्कूलों में से किया गया है।

उन्होंने बताया कि इन स्कूलों में अति आधुनिक स्टेट ऑफ आर्ट सुविधाएं विकसित की जाएंगी ताकि यह स्कूल राज्य के बाकी शिक्षण संस्थानों के लिए एक मॉडल के रूप में कार्य कर सकें। उन्होंने बताया कि इन स्कूलों के स्थापना के लिए कैबिनेट ने 7 सितम्बर 2022 को मंजूरी प्रदान की है। नेशनल एजुकेशन पॉलिसी 2022 के अंतर्गत चलाए जाने बाले इन स्कूलों में ढांचागत सुविधाएं  विकसित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि देश भर में ऐसे 14500 पी.एम.श्री. स्कूल खोले जाएंगे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!