फंदे पर झूला 12 साल का मासूम, आत्महत्या के कारणों पर से नहीं उठा पर्दा

Edited By Vijay, Updated: 13 Jan, 2019 09:10 PM

12 year old innocent swing on trap not lift curtains on the causes of suicide

सिहुंता कस्बे में एक 12 वर्षीय नाबालिग लड़के ने अपने ही घर में फंदा लगाकर अपनी इहलीला समाप्त का ली। जानकारी के अनुसार एक नाबालिग लड़के ने सुबह करीब 10 बजे सिहुंता स्थित किराए के मकान में किसी कारण से फंदा लगा लिया। जैसे ही परिवार के लोगों को घटना का...

सिहुंता: सिहुंता कस्बे में एक 12 वर्षीय नाबालिग लड़के ने अपने ही घर में फंदा लगाकर अपनी इहलीला समाप्त का ली। जानकारी के अनुसार एक नाबालिग लड़के ने सुबह करीब 10 बजे सिहुंता स्थित किराए के मकान में किसी कारण से फंदा लगा लिया। जैसे ही परिवार के लोगों को घटना का पता चला तो वे उसे तत्काल पी.एच.सी. समोट लाए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस बात की सिहुंता पुलिस को जानकारी मिलने पर पुलिस टीम भी समोट अस्पताल पहुंच गई परंतु समोट में शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका तथा पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए टांडा मैडीकल कॉलेज ले गई, जहां उसका पोस्टमार्टम किया गया।

पठानकोट का रहने वाला है परिवार

मृतक लड़के के पिता जगदीश राज सिहुंता मेन रोड पर कई दशकों से ढाबा चलाते हैं तथा ढाबे के साथ ही परिवार यहां पर किराए के घर में रह रहा है। परिवार मूल रूप से पठानकोट का निवासी है। मृतक लड़का यहां पर एक निजी स्कूल का 8वीं का छात्र था। इस वारदात के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा पुलिस ने आई.पी.सी. 174 के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!