चम्बा में शराब की 11 यूनिट्स 108.79 करोड़ में नीलाम

Edited By Vijay, Updated: 18 Mar, 2023 08:12 PM

11 units of liquor auctioned in chamba for rs 108 79 crore

चम्बा में शराब की 11 यूनिट्स आरक्षित मूल्य से 22.27 फीसदी अधिक पर नीलाम हुईं। इससे 108 करोड़ 79 लाख 96 हजार 288 रुपए राजस्व हासिल होगा। हालांकि राज्य कर एवं आबकारी विभाग ने वर्ष 2023-24 के दौरान शराब की 11 यूनिटों से 88 करोड़ 93 लाख 93 हजार 725 रुपए...

चम्बा (काकू): चम्बा में शराब की 11 यूनिट्स आरक्षित मूल्य से 22.27 फीसदी अधिक पर नीलाम हुईं। इससे 108 करोड़ 79 लाख 96 हजार 288 रुपए राजस्व हासिल होगा। हालांकि राज्य कर एवं आबकारी विभाग ने वर्ष 2023-24 के दौरान शराब की 11 यूनिट्स से 88 करोड़ 93 लाख 93 हजार 725 रुपए का राजस्व जुटाने का लक्ष्य निर्धारित किया था। जिला चम्बा में वर्ष 2023-24 के लिए शराब के ठेकों की नीलामी व सह निविदा प्रक्रिया शनिवार को बचत भवन में संपन्न हुई हुई। डीसी दुनी चंद राणा की देखरेख में आयोजित नीलामी व सह निविदा प्रक्रिया में शराब ठेकों की 11 यूनिट्स की नीलामी व सह निविदा प्रक्रिया पूरी हुई। 
PunjabKesari

जिले में 11 आबकारी यूनिट्स के तहत भरमौर, सुल्तानपुर, चम्बा, कियाणी, लूणा, डल्हौजी, बनीखेत, चुवाड़ी, सिहुंता, तीसा व सलूणी के तहत कुल 137 शराब बिक्री की दुकानें हैं। शनिवार को शराब के ठेकों की नीलामी व सह निविदा प्रक्रिया के दौरान कुल 27 निविदाएं प्राप्त हुईं। आबकारी यूनिट भरमौर के तहत कुल 2 निविदाएं प्राप्त हुईं। इसमें बलवीर सिंह को 10 करोड़ 50 लाख रुपए की उच्चतम निविदा प्रक्रिया और बोली के बाद यूनिट आबंटित किया गया। आबकारी यूनिट सुल्तानपुर के लिए भी 2 निविदाएं प्राप्त हुईं। सुल्तानपुर यूनिट को ध्रुव सिंह को 13 करोड़ 10 लाख रुपए की उच्चतम निविदा प्रक्रिया और बोली के बाद यूनिट आबंटित किया गया।
PunjabKesari

इसी तरह चम्बा आबकारी यूनिट के लिए सिर्फ एक निविदा प्राप्त हुई। इसे एसपी ढल्ल को 10 करोड़ 8 लाख रुपए की उच्चतम निविदा प्रक्रिया और बोली के बाद आबंटित किया गया। कियाणी आबकारी यूनिट के लिए भी एक आवेदन प्राप्त हुआ। इसे प्रदीप बड़ोत्रा को 8 करोड़ 51 लाख रुपए की उच्चतम निविदा प्रक्रिया और बोली के बाद आबंटित किया गया। लूणा आबकारी यूनिट के लिए कुल 4 आवेदन प्राप्त हुए। इसे महेंद्र सिंह को 5 करोड़ 36 लाख रुपए की उच्चतम निविदा प्रक्रिया और बोली के बाद आबंटित किया गया। 

डल्हौजी आबकारी यूनिट शेर-ए-पंजाब वाइन कंपनी को आबंटित किया गया। इस यूनिट के लिए कुल 2 निविदाएं प्राप्त हुई थीं। निविदा प्रक्रिया और बोली के बाद 10 करोड़ 29 लाख रुपए की उच्चतम बोली राशि पर इसे आबंटित किया गया। इसके अलावा बनीखेत आबकारी यूनिट भी शेर-ए-पंजाब वाइन कंपनी ने हासिल किया। इसके लिए 3 निविदाएं प्राप्त हुईं। निविदा प्रक्रिया और बोली के बाद 10 करोड़ 29 लाख 1313 रुपए की उच्चतम बोली राशि पर इसे आबंटित किया गया। इसके बाद चुवाड़ी आबकारी यूनिट के लिए कुल 5 आवेदन प्राप्त हुए। इसे फ्रैंड्स वाइन एंड कंपनी को 9 करोड़ 63 लाख रुपए की उच्चतम निविदा प्रक्रिया और बोली के बाद आबंटित किया गया। 

सिहुंता आबकारी यूनिट के लिए 4 आवेदन प्राप्त हुए। इसे फ्रैंड्स वाइन एंड कंपनी को 10 करोड़ 50 लाख रुपए की उच्चतम निविदा प्रक्रिया और बोली के बाद आबंटित किया गया। इसी तरह तीसा आबकारी यूनिट के लिए वीआरएस वाइन ने उच्चतम निविदा और बोली लगाकर आबंटन हासिल किया। इसके लिए कुल एक ही निविदा प्राप्त हुई। इस यूनिट की उच्चतम बोली 7 करोड़ 73 लाख रुपए की रही। सलूणी आबकारी यूनिट के लिए सिर्फ 2 आवेदन प्राप्त हुए। इसे भी वीआरएस वाइन ने 12 करोड़ 75 लाख रुपए की उच्चतम निविदा प्रक्रिया और बोली के बाद अपने नाम किया। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
 

Related Story

Trending Topics

India

Australia

Match will be start at 22 Mar,2023 03:00 PM

img title img title

Everyday news at your fingertips

Try the premium service

Subscribe Now!