BJP प्रदेशाध्यक्ष भूले शब्दों की मर्यादा, बापू से लेकर पूरे गांधी-नेहरू परिवार पर अशोभनीय टिप्पणी

Edited By Punjab Kesari, Updated: 08 Aug, 2017 05:12 PM

bjp state president forgotten words the limit

बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती भाजयुमो की रैली में शब्दों की मर्यादा ही भूल गए।

ऊना: बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती भाजयुमो की रैली में शब्दों की मर्यादा ही भूल गए। ऊना में भाजयुमो की आक्रोश रैली के दौरान सत्ती ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी से लेकर पूरे गांधी-नेहरू परिवार पर अशोभनीय टिप्पणी की। अपने जोशीले भाषण के दौरान सत्ती ने गांधी जी को धोती, टोपी और लंगोट वाला कहकर संबोधित किया। परिवारवाद पर बात करते हुए बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि उपराष्ट्रपति पद के लिए कांग्रेस को धोती, टोपी और लंगोटी वाले बापू के घर से ही उम्मीदवार मिला। उनके अलावा पूरे देश में कांग्रेस को कोई दूसरा उम्मीदवार नहीं मिल पाया। 


गांधी नेहरू परिवार पर भी की टिप्पणी
महात्मा गांधी के अलावा सत्ती ने पंडित जवाहर लाल नेहरू और सोनिया गांधी पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को लगा कि बापू का पोता होने के चलते उपराष्ट्रपति उम्मीदवार के लिए यूपीए के उम्मीदवार को वोट मिल जाएंगे। लेकिन कौन सा बापू, कौन सा चाचा और कौन सी मां। ये सारा कुछ कांग्रेस ने अपने लिए बांट लिया है। कोई चाचा नेहरू बन गया, कोई बापू, कोई राष्ट्र मां और कोई राष्ट्र बेटा। सत्ती ने कहा कि राहुल गांधी को कांग्रेस वाले युवराज बोलते हैं, जैसे देश में बाकी सारे बूढ़े हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!