1 month ago
2 months ago
4 months ago
6 months ago
7 months ago
8 months ago
11 months ago
1 year ago
Saturday
Main Menu
धर्म/कुंडली टीवी
नारी
Photos
Videos
हिमाचल प्रदेश
पंजाब
हरियाणा
उत्तर प्रदेश
Breaking
मंत्री के स्वागत में हाथ जोड़े खड़े रहे डॉक्टर, अंदर युवती ने तड़प-तड़प कर तोड़ दिया दम
Edited By Punjab Kesari, Updated: 30 Aug, 2017 02:19 PM
हिमाचल का यह अस्पताल एक बार फिर सुर्खियों में आया। इस अस्पताल को ''खून का प्यासा'' कहा जाता है।
ऊना (अमित शर्मा): हिमाचल का यह अस्पताल एक बार फिर सुर्खियों में आया। इस अस्पताल को 'खून का प्यासा' कहा जाता है। जी हां, ऊना जिला के क्षेत्रीय अस्पताल में अस्पताल प्रबंधन व चिकित्सकों की लापरवाही से मरीजों के मौत के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अस्पताल में दो-तीन महीने के भीतर ही दो गर्भवती महिलाओं और एक वृद्ध की ऑपरेशन के बाद मौत के मामले शांत भी नहीं हुए थे कि जहरीले कीट के काटने का इलाज करवा रही 23 वर्षीय युवती की मौत ने अस्पताल की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिन्ह लगा दिए हैं। दरअसल अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही का खामियाजा युवती को अपनी जान देकर चुकाना पड़ा। उद्योगमंत्री और डीसी ऊना से की युवती के परिजनों ने शिकायत हरोली क्षेत्र के गांव ललड़ी की रहने वाली सुनीता देवी को मंगलवार देर रात एक जहरीले कीट ने काट लिया जिसके बाद उसे निजी उपचार दिलाने के बाद परिजन बुधवार सुबह युवती को हरोली अस्पताल ले गए। हरोली अस्पताल से युवती को गंभीर हालत के चलते क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के लिए रैफर कर दिया। लेकिन क्षेत्रीय अस्पताल में युवती को स्वास्थ्य सुविधाएं समय पर न मिलने के कारण मौत हो गई। परिजनों ने इसकी शिकायत अस्पताल के कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे उद्योगमंत्री मुकेश अग्निहोत्री व डीसी ऊना विकास लाबरू से भी की। मृतक के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उद्योग मंत्री के स्वागत के चक्कर में चली गई युवती की जान अस्पताल में उद्योग मंत्री के स्वागत के लिए चिकित्सक गेट पर खड़े रहे और अंदर एमरजेंसी में युवती के तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया। दरअसल अस्पताल में खसरा रूबेला टीकाकरण अभियान का शुभारंभ के लिए उद्योग मंत्री पहुंचने वाले थे। मृतका के परिजनों ने बताया कि चिकित्सक और स्टाफ उद्योग मंत्री के स्वागत में लगे रहे और उनकी लाडली की कोई खबर तक नहीं ली गई। परिजनों की शिकायत के बाद उद्योग मंत्री और डीसी विकास लाबरू ने सीएमओ की जमकर खिंचाई की। उद्योग मंत्री ने डीसी ऊना को मामले में उचित कार्रवाई के निर्देश दिए। जिसके बाद डीसी ने सीएमओ को तत्काल विभागीय जांच करके रिपोर्ट तलब की है। उन्होंने कहा कि मामले की रिपोर्ट मिलते ही उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रकाश दड़ोच का कहना है कि युवती की मौत मामले को लेकर जांच की जाएगी। इसकी जांच रिपोर्ट तैयार कर जिलाधीश ऊना व सरकार को सौंपी जाएगी।
हमीरपुर में सरेआम गुंडागर्दी: अज्ञात युवक ने तोड़े कार के शीशे
हिमाचल में कुदरत ने तोड़ी किसानों की कमर! बारिश, बर्फबारी और ओलों ने तबाह की फसलें
Hamirpur: विकसित भारत लक्ष्य प्राप्ति में युवाओं की भागीदारी अहम : अनुराग ठाकुर
Himachal: युवा कांग्रेस बनाएगी डिजिटल योद्धाओं की फौज, शिमला में लॉन्च किया ये प्रोग्राम
Bilaspur: गुप्त सूचना मिलने से युवक-युवती से चिट्टा बरामद
युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका! 200 पदों पर भर्ती, इस दिन होगा इंटरव्यू
प्लास्टिक की कर दी छुट्टी! मंडी की स्मार्ट महिलाओं ने पत्तों से खड़ा किया लाखों का बिजनैस, मोबाइल पर...
चंबा में भयानक लैंडस्लाइड, ताश के पत्तों की तरह दरक गई पहाड़ी, रोंगटे खड़े कर देगा वीडियो
Sirmour: सीमा पर दिखा जंगली हाथी, ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील
Sirmour: पुलिस कार्रवाई में बड़ा खुलासा, नशे की गिरफ्त में आया डॉक्टर भेजा जेल
USD $
18/04/2026 19:30 IST
CAD $
AUD $
EUR €
NZD $
AED د.إ
GBP £
Bitcoin
Ethereum
Tether
BNB
USD Coin
XRP
Terra
Solana
मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। जल्दबाज़ी में कोई भी निर्णय लेने से बचे। माता पिता के साथ व्यापार को लेकर कोई सलाह कर सकते...
वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए कठिनाइयों भरा रह सकता है। नौकरी करने वालों का मन काम में नहीं लगेगा। संतान की कोई बात बुरी लग सकती है।
मिथुन राशि वालों आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। लंबे समय से रुके हुए कार्य आज पूरे हो सकते हैं। यदि किसी यात्रा पर जाएं तो अपने कीमती सामान का ध्यान...
कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। दोस्तों के साथ पिकनिक पर जाने का प्लान बन सकता है। सामाजिक कार्यों में रुचि बनेगी।
सिंह राशि वालों आज का दिन आपका सामान्य रहेगा। रोज़गार की तलाश में भटक रहे लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं। पाठ पूजा में मन लगेगा।
कन्या राशि वालों आज का दिन आपका मिला जुला रहेगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। ऑफिस में सहकर्मियों के साथ किसी बात को लेकर...
तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए सही रहेगा। अचानक से किसी करीबी के साथ मुलाकात हो सकती है। यदि लंबे समय से वाहन लेने का सोच रहे थे तो आज का दिन शुभ...
वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए बहुत बढ़िया रहेगा। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को सफलता मिलने के योग है।
धनु राशि वालों आज का दिन आपका मध्यम रहेगा। कामकाज के मामले को लेकर तनाव हो सकता है। परिवार वालों के साथ समय व्यतीत कर सकते हैं।
मकर राशि वालों आज का दिन आपका भागदौड़ वाला रहेगा। कामकाज के सिलसिले में नए लोगों से मुलाकात हो सकती है।
कुंभ राशि वालों आज का दिन आपका मध्यम रहेगा। व्यापार के सिलसिले में कोई डील पक्की हो सकती है। पार्टनर के साथ फ़िल्म देखने जा सकते हैं।
मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिला जुला रहने वाला है। क्रोध पर काबू बनाए रखें। किसी की बोली बात बुरी लग सकती है। विरोधी आपके खिलाफ कोई साजिश रच...
Be on the top of everything happening around the world.
Try Punjab Kesari E-Paper Premium Service.
फीडबैक दें
Thoughts
Jokes