बिना अनुमति हरियाणा से सिरमौर पहुंचा युवक, पुलिस ने दर्ज किया मामला

Edited By prashant sharma, Updated: 16 May, 2020 01:29 PM

youth reaches sirmaur from haryana without permission

हरियाणा से एक युवक बिना किसी अनुमति के सिरमौर पहुंच गया। इस पर रेणुका पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

नाहन : हरियाणा से एक युवक बिना किसी अनुमति के सिरमौर पहुंच गया। इस पर रेणुका पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार रेणुका पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक संजीव कुमार पुत्र अमरनाथ निवासी निवासी ददाहू के मकान में हरियाणा से पहुंचा है। इस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने पाया कि संजीव कुमार के रिहायशी मकान के धरातल मंजिल के एक कमरे में व्यक्ति मौजूद था। पूछताछ के दौरान व्यक्ति ने अपना नाम व पता रजत पुत्र मामचन्द निवासी गांव बडागांव, तहसील नरायणगढ़, जिला अंबाला (हरियाणा) बताया। व्यक्ति ने पुलिस को यह भी बताया कि यह पहले यहां किराये के मकान में रहता था, मगर रजत पुलिस को जिला सिरमौर में प्रवेश करने बारे में कोई भी अनुमति प्रस्तुत नहीं कर सका। इस पर आरोपी के खिलाफ पुलिस ने रेणुका पुलिस थाना में मामला दर्ज किया है। मामले की पुष्टि एसपी अजय कृष्ण शर्मा ने की है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!