Sirmaur: पांवटा साहिब में युवक की संदिग्ध परिस्थितियाें में मौत, कार में मिला शव

Edited By Vijay, Updated: 31 Aug, 2025 07:14 PM

youth dies under suspicious circumstances body found in car

सिरमाैर जिला के उपमंडल पांवटा साहिब में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियाें में मौत का मामला सामने आया है। युवक का शव कार से बरामद हुआ है।

पांवटा साहिब: सिरमाैर जिला के उपमंडल पांवटा साहिब में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियाें में मौत का मामला सामने आया है। युवक का शव कार से बरामद हुआ है। मृतक की पहचान 27 वर्षीय मयंक के रूप में हुई है, जोकि पांवटा साहिब का ही रहना वाला था। पुलिस के अनुसार युवक नशे का आदी था और कई बार नशा मुक्ति केंद्र में भी रह चुका था। 

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मौत की वजह नशे का अधिक सेवन माना जा रहा है, लेकिन सही कारणाें खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही सामने आ सकेगा। पुलिस के अनुसार सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। इस संदर्भ में केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!