युवा कांग्रेस ने फूंका अनुराग ठाकुर का पुतला

Edited By kirti, Updated: 01 Feb, 2020 03:35 PM

youth congress burnt effigy of anurag thakur

दिल्ली चुनाव प्रचार में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर के बयान पर देश भर में सियासत उफ़ान पर है। अनुराग ठाकुर के जनसभा में लगाये गए नारे पर ख़ूब हल्ला हो रहा है। शिमला में युवा कांग्रेस ने अनुराग ठाकुर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पुतले पर...

शिमला(योगराज/ राकेश): दिल्ली चुनाव प्रचार में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर के बयान पर देश भर में सियासत उफ़ान पर है। अनुराग ठाकुर के जनसभा में लगाये गए नारे पर ख़ूब हल्ला हो रहा है। शिमला में युवा कांग्रेस ने अनुराग ठाकुर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पुतले पर जूतें मारने के बाद अनुराग का पुतला फूंका। युवा कांग्रेस ने अनुराग को गोडसे की विचारधारा पर काम करने के आरोप लगाए। युवा कांग्रेस अध्यक्ष मनीष ठाकुर ने कहा कि भाजपा दिल्ली चुनाव को जीतने के हर तरह के हथकण्डे अपना रहे है। अनुराग ठाकुर के बयान की कड़ी निंदा करते हुए मनीष ने कहा कि ये गोड़से की विचारधारा को आगे बढ़ाना चाहते है इसलिए इस तरह के बयान दे रहे है। देश को बांटने की कोशिश की जा रही है। धर्म व जाति के आधार पर एक दूसरे को लड़ाया जा रहा है। अनुराग ठाकुर के बयान का देश भर में विरोध हो रहा है। युवा कांग्रेस अनुराग ठाकुर के बयान पर आज ये विरोध जता रही है।

पालमपुर
युवा कांग्रेस पालमपुर द्वारा केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर का विरोध करते हुए पालमपुर में रैली निकाली। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं  ने विरोध रैली के पश्चात अनुराग ठाकुर का पुतला भी फूंका। युवा कांग्रेस कार्यकर्ता केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान लगाए गए नारों का विरोध कर रहे थे। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!