Shimla: विधानसभा के बाहर गरजी महिला कांग्रेस, भाजपा विधायक के खिलाफ मांगी कार्रवाई

Edited By Vijay, Updated: 27 Aug, 2024 04:50 PM

women congress

महिला सुरक्षा को लेकर पूरे देश में चल रहे महिला कांग्रेस न्याय आंदोलन के तहत आज हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में महिला कांग्रेस ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्का लांबा की अगुवाई में जोरदार प्रदर्शन किया।

शिमला: महिला सुरक्षा को लेकर पूरे देश में चल रहे महिला कांग्रेस न्याय आंदोलन के तहत आज हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में महिला कांग्रेस ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्का लांबा की अगुवाई में जोरदार प्रदर्शन किया। आज हिमाचल प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र का पहला दिन था और इस मौके पर महिला कांग्रेस ने चौड़ा मैदान से अपना प्रदर्शन शुरू किया। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने पहले बैरिकेड को तोड़ते हुए विधानसभा के मुख्य गेट के सामने दूसरे बैरिकेड तक पहुंचने का प्रयास किया।
PunjabKesari

महिलाओं का मुख्य आरोप था कि हिमाचल प्रदेश के भाजपा विधायक हंसराज पर एक महिला द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों के बावजूद 15 दिन बीत जाने पर भी कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है। महिला कांग्रेस ने इस मामले पर प्रदेश सरकार और हिमाचल पुलिस से त्वरित और निष्पक्ष जांच की मांग की। इसके साथ ही उन्होंने महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण कानून को लागू करने की भी मांग की।
PunjabKesari

राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्का लांबा ने कहा कि कांग्रेस सरकार होने के बावजूद हिमाचल प्रदेश में एक बेटी की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि भले ही बेटी ने अपने आरोप वापस ले लिए हों, लेकिन ऐसा दबाव के कारण हुआ है। उन्होंने प्रदेश सरकार और पुलिस प्रशासन से इस मामले में निष्पक्षता से जांच करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि देश की राजधानी दिल्ली में हुए महिला पहलवानों के मामलों की तरह ही देश के विभिन्न क्षेत्रों में महिला सुरक्षा को लेकर गंभीर मामले सामने आ रहे हैं और कहीं न कहीं अधिकतर मामलों में भाजपा कार्यकर्ता और विधायक ही सम्मिलित नजर आते हैं, ऐसे में केंद्र सरकार का बेटी बचाओ का नारा धूमिल नजर आ रहा है और केंद्र सरकार बेटियों की सुरक्षा में नाकाम रही है। 
PunjabKesari

महिला कांग्रेस की मांग है कि भाजपा विधायक के खिलाफ कार्रवाई की जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि महिलाओं की सुरक्षा के मामले में किसी भी तरह का दबाव सरकार और पुलिस पर न हो। प्रदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री सुक्खू ने भी प्रदर्शनकारियों से मुलाकात की और उनकी मांगों को गंभीरता से लेने का आश्वासन दिया। महिला कांग्रेस ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपते हुए न्याय और सुरक्षा की मांग की, जिस पर मुख्यमंत्री ने हरसंभव कदम उठाने का वादा किया।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!