Edited By Vijay, Updated: 29 Oct, 2021 10:06 PM

पुलिस चौकी रानीताल के तहत बनखंडी में स्कूटर में पीछे बैठी महिला की गिरने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक महिला सिलाई अध्यापिका थी जिसकी ड्यूटी घेड़ पंचायत में थी। जानकारी के अनुसार चूरन (म्योल) निवासी आशा देवी (45) अपने पति जगदीश चंद के साथ...
बनखंडी (राजीव): पुलिस चौकी रानीताल के तहत बनखंडी में स्कूटर में पीछे बैठी महिला की गिरने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक महिला सिलाई अध्यापिका थी जिसकी ड्यूटी घेड़ पंचायत में थी। जानकारी के अनुसार चूरन (म्योल) निवासी आशा देवी (45) अपने पति जगदीश चंद के साथ शुक्रवार सुबह म्योल से स्कूटर पर घेड़ पंचायत जा रही थी कि बनखंडी के समीप उसने चक्कर आने की बात कहकर पति को स्कूटर रोकने के लिए कहा।
पति ने जैसे ही स्कूटर रोका तो महिला नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे उपचार हेतु सिविल अस्पताल देहरा ले जाया गया जहां से उसे डाॅ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल काॅलेज टांडा रैफर कर दिया गया लेकिन वहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बता दें कि आशा देवी सिलाई अध्यापिका थीं। वहीं पंचायत घर में पंचायत सचिव के साथ पंचायत के कार्य में भी सहायता करती थीं। देहरा का अतिरिक्त कार्यभार देख रहे डीएसपी ज्वालामुखी चंद्र पाल ने बताया कि महिला के शव काे पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here