Weather Update: हिमाचल में समय से पहले दस्तक देगा मानसून, 22 जून काे भारी बारिश का ऑरैंज अलर्ट

Edited By Vijay, Updated: 19 Jun, 2025 09:22 PM

weather update

राज्य में 21 जून से जारी किए गए ऑरैंज अलर्ट के साथ ही मानसून की एंट्री हाे सकती है। इस बार मानसून की अनुकूल परिस्थितियों के अनुरूप पिछले वर्ष की अपेक्षा 6 दिन एडवांस में मानसून राज्य में प्रवेश करेगा।

शिमला (संतोष): राज्य में 21 जून से जारी किए गए ऑरैंज अलर्ट के साथ ही मानसून की एंट्री हाे सकती है। इस बार मानसून की अनुकूल परिस्थितियों के अनुरूप पिछले वर्ष की अपेक्षा 6 दिन एडवांस में मानसून राज्य में प्रवेश करेगा। 2024 में 27 जून, 2023 में 24 जून, 2022 में 29 जून, 2021 में 13 जून व 2020 में 24 जून को हिमाचल में मानसून ने दस्तक दी थी। मौसम विभाग के अनुसार 21 से 23 जून के दौरान ऊना व बिलासपुर, 21 व 22 जून को हमीरपुर, शिमला व सिरमौर, 22 व 23 जून को कांगड़ा, 21 जून को मंडी व सोलन में एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा, जबकि 22 जून को ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा व हमीरपुर में बहुत भारी वर्षा का ऑरैंज अलर्ट जारी किया गया है। शुक्रवार को कोई अलर्ट नहीं रहेगा, लेकिन मैदानी व मध्य पर्वतीय इलाकों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम, जबकि उच्च पर्वतीय इलाकों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। 

मौसम विभाग का कहना है कि 20 से 25 जून को राज्य के मैदानी व मध्य पर्वतीय क्षेत्रों व उच्च पर्वतीय क्षेत्र के कुछ भागों में एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा के साथ अनेक से अधिकांश भागों में वर्षा होने की संभावना है, जिसकी तीव्रता 22 व 25 जून को रहने की संभावना है। 21 जून से 25 जून तक राज्य के अनेक भागों में हल्की से मध्यम व मैदानी व मध्य पर्वतीय इलाकों में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने स्थानीय लोगों व पर्यटकों के लिए एडवाइजरी भी जारी की है।

वीरवार को राजधानी शिमला व जुब्बड़हट्टी में बूंदाबांदी हुई है, जबकि ऊना में 1, बिलासपुर में 1, बजौरा में 5 मिलीमीटर वर्षा हुई है। ऊना में वर्षा होने के बावजूद अधिकतम तापमान 38 डिग्री सैल्सियस रहा, जबकि शिमला में 24 डिग्री सैल्सियस रहा। शिमला के सुहावने मौसम का पर्यटकों ने खूब आनंद लिया। 

राज्य में पिछले 24 घंटों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हुई, जिसमें संगड़ाह में 20, पच्छाद में 7.4, सुंदरनगर में 5.8, धर्मशाला में 4, कसौली व बजौरा में 3-3, जोत में 2.2, निचार, बंजार, भरवाई व चंबा में 2-2, सांगला में 1.8, भावानगर में 1.2, कुफरी में 1, कल्पा में 0.7, धौलाकुंआ में 0.5, रायपुर मैदान, सोलन व भुंतर में 0.4-0.4 व कांगड़ा में 0.2 मिलीमीटर वर्षा के साथ सुंदरनगर व कांगड़ा में मेघ गरजन और कुकुमसेरी में 33 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलीं।
हिमाचल की खबरें व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए इस Link पर करें क्लिक

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!