हिमाचल में लड़कियों की तस्करी पर बोले वीरभद्र, अफवाहों के सिवा कुछ नहीं

Edited By Updated: 03 Dec, 2016 08:35 PM

virbhadra singh  trafficking of girls  statement

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि सिरमौर जिला के शिलाई क्षेत्र से कथित तौर पर लड़कियों की कोई तस्करी नहीं हो रही है।

शिमला: मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि सिरमौर जिला के शिलाई क्षेत्र से कथित तौर पर लड़कियों की कोई तस्करी नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि तस्करी को लेकर अफवाहों को फैलाने से राज्य के लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने बयान में कहा कि पुलिस के संज्ञान में इस तरह का कोई मामला सामने नहीं आया है और न ही इसकी शिकायत दर्ज हुई है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि विवाह की आड़ में लड़कियों की तस्करी की बात करने से हिमाचल प्रदेश जैसे शांतप्रिय राज्य के सम्मान को भी ठेस लगी है। महिला आयोग की अध्यक्ष ने इस क्षेत्र का दौरा करने के बाद ऐसे तथ्यों और आरोपों को निराधार पाया है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय में सामान्य तौर पर कुछ विवाह हिमाचल प्रदेश के बाहर हुए हैं और जो लोग इस षड्यंत्र में शामिल थे, उन्हें यह पूछने का कोई अधिकार नहीं है कि प्रदेश की लड़कियों जिनमें सिरमौर जिला की लड़कियां भी शामिल हैं, प्रदेश के बाहर विवाह क्यों कर रही हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के पिछड़ेपन पर उठाए गए सवाल भी सही नहीं हैं क्योंकि शिलाई क्षेत्र पूरी तरह सड़क सुविधा से जुड़ चुका है, साथ ही क्षेत्र में बहुत पहले ही शत-प्रतिशत विद्युतीकरण किया जा चुका है।
 

 मुख्यमंत्री ने कहा कि पांवटा साहिब से हाटकोटी तक शिलाई राष्ट्रीय उच्च मार्ग 72 बी से जुड़ा हुआ है और अनेक सम्पर्क मार्गों का भी निर्माण इस क्षेत्र में किया गया है। शिलाई क्षेत्र के विद्यार्थी 3 क्षेत्रीय महाविद्यालयों शिलाई, कफ ोटा तथा आंजभोज में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इनमें लड़कियों की संख्या लगभग 80 फीसदी है। प्रदेश सरकार ने लड़कियों को प्रारंभिक व उच्च शिक्षा उनके घर-द्वार पर सुनिश्चित बनाने को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है और शिलाई प्रदेश का सबसे बेहतर उदाहरण है, जहां स्कूलों व कालेजों में लड़कियों की संख्या लड़कों से अधिक है। 

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शिलाई में कुल 918 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं जिनमें 600 की संख्या केवल लड़कियों की है। इसी प्रकार शिलाई राजकीय महाविद्यालय में कुल 834 विद्याॢथयों में 456 लड़कियां हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि दूर-दराज क्षेत्रों में लड़कियों को घर-द्वार पर उच्च शिक्षा प्रदान करने की प्रदेश सरकार की पहल अत्यंत सफ ल रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की लड़कियों को बदनाम करने की साजिश को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने प्रदेश को बदनाम करने की ओच्छी राजनीति में संलिप्त लोगों का पर्दाफ ाश करने का आह्वान किया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!