कांगड़ा के होटल में विजिलेंस की रेड, 11 लाख कैश के साथ महिला समेत दो गिरफ्तार

Edited By prashant sharma, Updated: 15 Jan, 2022 04:33 PM

vigilance raid in kangra hotel two including woman arrested with 11 lakh cash

कांगड़ा जिले में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शिक्षण संस्थानों के निरीक्षण के नाम पर लाखों रुपए वसूलने का मामला सामने आया। विजिलेंस टीम ने गगल के एक निजी होटल में की गई कार्रवाई के दौरान होटल में ठहरे एक व्यक्ति तथा एक महिला से लगभग

कांगड़ा : कांगड़ा जिले में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शिक्षण संस्थानों के निरीक्षण के नाम पर लाखों रुपए वसूलने का मामला सामने आया। विजिलेंस टीम ने गगल के एक निजी होटल में की गई कार्रवाई के दौरान होटल में ठहरे एक व्यक्ति तथा एक महिला से लगभग 11 लाख 30 हजार रुपये की नगदी बरामद की है। सूत्रों के अनुसार, बताया कि गुप्त सूचना से पता चला था कि दो लोग इलाके के चार शिक्षा संस्थानों में गए थे। निरीक्षण के नाम पर कमियां बता कर भारी रकम वसूली जा रही थी। संजीव कुमार नामक निवासी अलीगढ़ यूपी और काव्या दुबे निवासी झांसी मध्य प्रदेश को हिरासत में लिया गया है। दोनों दोपहर की फ्लाइट से दिल्ली जाने वाले थे। विभाग की टीम कार्रवाई में जुट गई है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!