कांगड़ा में विस अध्यक्ष के पीए समेत 17 नए कोरोना संक्रमित

Edited By Jinesh Kumar, Updated: 14 Oct, 2020 08:13 PM

vidhan sabha speaker pa include 17 new corona infected case in kangra

जिला कांगड़ा में बुधवार को हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष के पीए समेत कोरोना संक्रमित मरीजों के 17 नए मामले सामने आए हैं। विधानसभा अध्यक्ष भी कोरोना संक्रमित पाए गए है, वह शिमला में हैं। मुख्यमंत्री तथा तकनीकी शिक्षा मंत्री के कोरोना पॉजिटिव आने के...

धर्मशाला (तनुज): जिला कांगड़ा में बुधवार को हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष के पीए समेत कोरोना संक्रमित मरीजों के 17 नए मामले सामने आए हैं। विधानसभा अध्यक्ष भी कोरोना संक्रमित पाए गए है, वह शिमला में हैं। मुख्यमंत्री तथा तकनीकी शिक्षा मंत्री के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद विधानसभा अध्यक्ष ने भी शिमला में अपना कोरोना टेस्ट करवाया था। वहीं, विस अध्यक्ष के संपर्क में रहे उनके पीए का भी कांगड़ा में कोरोना वायरस जांच को लेकर सैंपल लिया गया था, जिसकी रिपोर्ट बुधवार को पॉजिटिव पाई गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डा. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि बुधवार को जिला कांगड़ा में विधानसभा अध्यक्ष विपन सिंह परमार के पीए कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिला में बुधवार को 19 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 45 मरीज स्वस्थ हुए हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमित पाए गए मरीजों में धर्मशाला की 80 वर्षीय महिला, जयसिंहपुर के 36 वर्षीय व्यक्ति, बगली कांगड़ा की 22 वर्षीय युवती, नूरपुर के वार्ड-7 की 50 वर्षीय महिला और 18 वर्षीय युवती शामिल है।

इसके अलावा कांगड़ा की 59 वर्षीय महिला, गढ़ पालमपुर के 65 वर्षीय व्यक्ति, पालमपुर के गरला 62 वर्षीय व्यक्ति, पालमपुर के वार्ड-9 के 60 वर्षीय महिला, लुथान सुधंगल ज्वालामुखी के 53 वर्षीय व्यक्ति, ज्वाली कांगड़ा के 53 वर्षीय व्यक्ति, अरला पालमपुर की 45 व 49 वर्षीय महिलाएं, बासा भलाख कांगड़ा की 19 वर्षीय युवती, गंगथ कांगड़ा की 48 वर्षीय महिला, जरेड़ की 30 वर्षीय महिला और टंग धर्मशाला की 59 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। सीएमओ ने बताया कि बुधवार को 45 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं।

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!