Una: सब जूनियर महिला राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता के लिए हिमाचल टीम चयनित

Edited By Jyoti M, Updated: 09 Nov, 2024 06:23 PM

una himachal team selected for sub junior women national hockey championship

हॉकी हिमाचल द्वारा सब जूनियर महिला वर्ग की राज्य हॉकी टीम के गठन के लिए शनिवार को एस्ट्रो टर्फ ग्राऊंड में हॉकी के ट्रायल का आयोजन किया गया। हॉकी हिमाचल के महासचिव रोमेश पठानिया ने बताया कि इस प्रक्रिया में 40 महिला खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का...

ऊना (सुरेन्द्र): हॉकी हिमाचल द्वारा सब जूनियर महिला वर्ग की राज्य हॉकी टीम के गठन के लिए एस्ट्रो टर्फ ग्राऊंड में हॉकी के ट्रायल का आयोजन किया गया। हॉकी हिमाचल के महासचिव रोमेश पठानिया ने बताया कि इस प्रक्रिया में 40 महिला खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

चयन प्रक्रिया में अजीत ठाकुर, आशीष सेन, प्रोमिला शर्मा, अनिल खंतवाल सी.ई.ओ. व जगतार सिंह पर आधारित टीम ने 25 सब जूनियर महिला खिलाड़ियों का चयन किया। उन्होंने बताया कि इन चयनित खिलाड़ियों में प्रतिभा के आधार पर 18 खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया जाएगा।

यह चयनित महिला खिलाड़ी 22 नवम्बर से 6 दिसम्बर तक हैदराबाद (तेलंगाना) में होने वाली 14वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर महिला राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखाएंगी।

हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!