Una: गग्गी मर्डर कांड में पुलिस ने अदालत में पेश की 95 पेज की चार्जशीट

Edited By Kuldeep, Updated: 28 Nov, 2025 10:20 PM

una gaggi murder charge sheet presented in court

जिला ऊना के बसाल ख्वाजा में हुए मर्डर कांड में पुलिस ने अदालत में आज चार्जशीट दाखिल कर दी है। 95 पेज की इस चार्जशीट में इस मर्डर कांड की पूरी डिटेल शामिल है।

ऊना (सुरेन्द्र): जिला ऊना के बसाल ख्वाजा में हुए मर्डर कांड में पुलिस ने अदालत में आज चार्जशीट दाखिल कर दी है। 95 पेज की इस चार्जशीट में इस मर्डर कांड की पूरी डिटेल शामिल है। किस-किस आरोपी की क्या-क्या भूमिका रही है, इसे इस चार्जशीट में शामिल किया गया। यह मर्डर 27 जुलाई को दिन-दिहाड़े हुआ था, जब बार्बर शॉप में मौजूद युवक को 2 शूटरों ने अंधाधुंध गोलीबारी कर मौके पर ही ढेर कर दिया था।

हिमाचल पुलिस ने इस मामले में पंजाब पुलिस की भी मदद ली थी। विभिन्न स्थानों पर भी छापामारी की थी और कई आरोपियों की धरपकड़ की थी। जानकारी के अनुसार इस केस में 3 आरोपी पकड़े जा चुके हैं, जबकि 3 अन्य आरोपी फरार हैं और वे विदेश भाग चुके हैं। पुलिस ने उन तीनों की धरपक्कड़ के लिए लुकआऊट नोटिस भी जारी करवाया है। एएसपी सुरेन्द्र शर्मा ने माना कि चार्जशीट दाखिल की गई है और इसमें पूरे केस की सिलसिलेवार जांच को शामिल किया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!