Una: मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग में दाखिले के लिए 24 तक करें आवेदन

Edited By Jyoti M, Updated: 08 Oct, 2025 05:02 PM

una apply for admission in motor driving training by 24th

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) ऊना में सत्र 2025-26 के लिए एक वर्षीय मोटर ड्राइविंग एवं हेवी अर्थ मूविंग मशीनरी ऑपरेटर ट्रेनिंग अंब और ऊना में दाखिले के लिए 24 अक्तूबर तक आवेदन मांगे गए हैं। यह जानकारी देते हुए प्रधानाचार्य आईटीआई ऊना...

ऊना। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) ऊना में सत्र 2025-26 के लिए एक वर्षीय मोटर ड्राइविंग एवं हेवी अर्थ मूविंग मशीनरी ऑपरेटर ट्रेनिंग अंब और ऊना में दाखिले के लिए 24 अक्तूबर तक आवेदन मांगे गए हैं। यह जानकारी देते हुए प्रधानाचार्य आईटीआई ऊना अंशुल भारद्वाज ने बताया कि अभ्यर्थी दाखिले के लिए निर्धारित प्रपत्र सामान्य श्रेणी के लिए 300 रुपये और आरक्षित वर्गों के लिए 200 रुपये भुगतान करके संबंधित संस्थान से किसी भी कार्य दिवस के दौरान प्राप्त कर सकते हैं।

प्रशिक्षण की वार्षिक फीस 10,570 रुपये रहेगी। इसके लिए अभ्यर्थी की आयु 20 वर्ष निर्धारित की है तथा शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास और लाइट मोटर व्हीकल का लाइसेंस होना अनिवार्य है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!