कुल्लू के शमशी में 1.300 किलो चरस के साथ दो व्यक्ति धरे, कार भी की जब्त

Edited By prashant sharma, Updated: 17 Jul, 2021 12:52 PM

two persons arrested with 1 300 kg of charas in shamshi of kullu

कुल्लू-भुंतर मार्ग पर शमशी में दो कार सवार व्यक्तियों को 1 किलो 330 ग्राम चरस के साथ दबोचने में कामयाबी हासिल की। जानकारी देते हुये कुल्लू के एसपी गुरदेव शर्मा ने बताया कि कुल्लू पुलिस की विशेष अन्वेषण शाखा की एक टीम बीती देर रात भुंतर थाना के...

कुल्लू (संजीव जैन) : कुल्लू-भुंतर मार्ग पर शमशी में दो कार सवार व्यक्तियों को 1 किलो 330 ग्राम चरस के साथ दबोचने में कामयाबी हासिल की। जानकारी देते हुये कुल्लू के एसपी गुरदेव शर्मा ने बताया कि कुल्लू पुलिस की विशेष अन्वेषण शाखा की एक टीम बीती देर रात भुंतर थाना के अंतर्गत शमशी में गश्त व नाका बंदी पर थी। इस दौरान सूचना मिलने पर टीम ने एक ऑल्टो कार को चेकिंग के लिये रोका। चेकिंग करने पर कार में सवार दो लोगों से बैग में रखी एक किलो 330 ग्राम चरस बरामद हुई। बताया कि आरोपियों की पहचान 50 वर्षीय पुर्ण चंद निवासी गांव समाणा डा. दोघरी कुल्लू व 40 वर्षीय देवी सिंह गांव मसग्रा डा. दोघरी जिला कुल्लू के तौर पर हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके साथ ही कार को भी जब्त कर लिया गया है। बताया कि पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है कि वह चरस कहां से लाये थे और कहां लेकर जा रहे थे।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!