पांवटा साहिब में दो दिवसीय राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव शुरू

Edited By prashant sharma, Updated: 19 Oct, 2021 03:18 PM

two day state level yamuna sharad mahotsav begins at paonta sahib

पांवटा साहिब में आयोजित किए जा रहे दो दिवसीय राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर उपायुक्त राम कुमार गौतम ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान उन्होंने यमुना तट पर पूरे विधि-विधान एवं रीति-रिवाज के साथ यमुना पूजा अर्चना तथा हवन कर...

पांवटा साहिब (प्रेम वर्मा) : पांवटा साहिब में आयोजित किए जा रहे दो दिवसीय राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर उपायुक्त राम कुमार गौतम ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान उन्होंने यमुना तट पर पूरे विधि-विधान एवं रीति-रिवाज के साथ यमुना पूजा अर्चना तथा हवन कर महोत्सव का शुभारंभ किया। इस पूजा अर्चना में उपायुक्त राम कुमार गौतम की पत्नी ज्योत्सना तथा उप मंडल अधिकारी पांवटा साहिब विवेक महाजन व उनकी पत्नी मीनू महाजन भी शामिल हुई। इसके उपरांत उपायुक्त ने नगरपालिका मैदान में स्वास्थ्य विभाग, हिम ऊर्जा विभाग, विधिक सेवाएं, लोक निर्माण विभाग, बाल विकास विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, नगर पालिका, कृषि विभाग, उद्यान विभाग तथा बाल विकास विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का उद्घाटन करने के बाद अवलोकन किया। 

इस अवसर पर राम कुमार गौतम ने अपने संबोधन में सी.आर.भी. ललित को याद करते हुए कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान पांवटा साहिब में यमुना शरद महोत्सव के आयोजन की शुरुआत की थी। उन्होंने कहा कि इस वर्ष कोविड-19 महामारी के कारण समिति द्वारा यमुना शरद महोत्सव को अलग ढंग से मनाया जा रहा है। उपायुक्त ने इस महोत्सव को राज्य स्तरीय दर्जा प्रदान करने पर प्रदेश सरकार का धन्यवाद भी किया। उन्होंने कहा कि सिरमौर ने कोरोना टीकाकरण के पहले डोज की शत प्रतिशत कवरेज में सक्रिय भूमिका निभाई और अब सभी को मिलकर 30 नवंबर 2021 तक दूसरे डोज में भी शत प्रतिशत आंकड़ा पार करना है, जिसके लिए खुद भी टीकाकरण करवाना है तथा आस-पास के लोगों को भी टीकाकरण के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने लोगों से इस शरद महोत्सव पर प्राकृतिक को स्वच्छ रखने का संकलप लेने का आग्रह किया। इसके उपरांत उपायुक्त ने खेल प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया। उपमंडलाधिकारी विवेक महाजन ने मुख्य अतिथि को टोपी व शॉल भेंट कर सम्मानित किया। विवेक महाजन ने स्वागत संबोधन में कहा कि इस वर्ष कोविड-19 के कारण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया गया, परंतु इसे मेले के रूप में मनाया जा रहा है। इसके अतिरिक्त, पहली बार इस महोत्सव में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जा रहा है जिसमें छह राज्यों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!