IPH विभाग ने जारी किया फरमान, टुल्लू पंप लगाया तो भुगतनी पड़ेगी ये सजा

Edited By Vijay, Updated: 03 Apr, 2019 04:38 PM

tullu pump installed then will be cut the connection

सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग मंडल इंदौरा के उपमंडल गंगथ के अंतर्गत टुल्लू पंप लगाने वालों की अब खैर नहीं। गर्मियों का सीजन शुरू होते ही विभाग द्वारा इस संदर्भ में चेतावनी जारी की जा रही है। सहायक अभियंता रजिंद्र सनौरिया ने बताया कि गर्मियों में पानी...

इंदौरा (अजीज): सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग मंडल इंदौरा के उपमंडल गंगथ के अंतर्गत टुल्लू पंप लगाने वालों की अब खैर नहीं। गर्मियों का सीजन शुरू होते ही विभाग द्वारा इस संदर्भ में चेतावनी जारी की जा रही है। सहायक अभियंता रजिंद्र सनौरिया ने बताया कि गर्मियों में पानी की अधिक खपत व पेयजल योजनाओं को चलाने के लिए विद्युत में वोल्टेज की संभावित कमी को देखते हुए निर्णय लिया गया है कि विभाग द्वारा इसी सप्ताह टीम गठित कर छापामारी अभियान चलाया जाएगा जो अगले 100 दिन तक जारी रहेगा।

कानूनी कार्रवाई भी लाई जाएगी अमल

अभियान के तहत जो भी उपभोक्ता टुल्लू पंप या पेयजल संग्रहण करने में किसी अन्य उपकरण का प्रयोग करते हुए पाया गया तो न केवल टुल्लू पंप व अन्य उपकरण जब्त किए जाएंगे बल्कि ऐसे उपभोक्ता का पेयजल कनैक्शन काटने के साथ-साथ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। वहीं कनिष्ठ अभियंता राजेश धीमान ने बताया कि पेयजल की बराबर खपत को सुनिश्चित बनाने के लिए पाइप लाइन में फेरोल यंत्र लगाए जाएंगे और आवश्यकता पडऩे पर जंक्शन का प्रावधान भी विभाग द्वारा किया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!