तेज रफ्तार का कहर : ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौके पर मौत

Edited By Vijay, Updated: 03 Jul, 2022 09:28 PM

truck hit the bike death of one

बद्दी के तहत भुड्ड में ट्रक द्वारा बाइक को टक्कर मारने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह मामला गुरभाग सिंह निवासी बिहार के बयान पर दर्ज किया गया।

बीबीएन (शेर सिंह): बद्दी के तहत भुड्ड में ट्रक द्वारा बाइक को टक्कर मारने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह मामला गुरभाग सिंह निवासी बिहार के बयान पर दर्ज किया गया। उसने बताया कि वह व दिनेश कुमार निवासी कानपुर देहात उत्तर प्रदेश बाइक पर सवार होकर अपने क्वार्टर ठाणा गांव जा रहे थे। जब वे भुड्ड से गांव मखनूमाजरा वाईफरकेशन पर पहुंचे तो पीछे से एक ट्रक बड़ी तेज रफ्तार से आ रहा था। ट्रक चालक ने तेज रफ्तार व लापरवाही से ट्रक चलाकर बाइक को टक्कर मार दी।, जिससे वह व दिनेश गिर गए और दिनेश की मृत्यु हो गई। वहीं ट्रक चालक ट्रक को बद्दी की तरफ लेकर फरार हो गया। हादसे में घायल गुरभाग का इलाज चल रहा है। डीएसपी बद्दी नवदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!