NH-205 पर हादसा : मनाली घूमने जा रहे पर्यटकों की गाड़ी खाई में गिरी, 6 घायल

Edited By Vijay, Updated: 19 May, 2022 11:47 PM

tourist car fell into ditch 6 injured

एनएच-205 चंडीगढ़-मनाली पर बनेर के समीप एक इनोवा कार गहरी खाई में जा गिरी। पंजाब नंबर की इस कार में 4 महिलाओं व 2 पुरुषों सहित कुल 6 लोग सवार थे। मुंबई के ये सभी लोग मनाली घूमने जा रहे थे। बनेर के समीप पहुंचने पर तीखे मोड़ पर कार अनियंत्रित होकर सड़क...

स्वारघाट (पवन): एनएच-205 चंडीगढ़-मनाली पर बनेर के समीप एक इनोवा कार गहरी खाई में जा गिरी। पंजाब नंबर की इस कार में 4 महिलाओं व 2 पुरुषों सहित कुल 6 लोग सवार थे। मुंबई के ये सभी लोग मनाली घूमने जा रहे थे। बनेर के समीप पहुंचने पर तीखे मोड़ पर कार अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 300 फुट नीचे जा गिरी। हादसे में 1 महिला को गंभीर चोटें आई हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल बिलासपुर ले जाया गया है। धमाके की आवाज सुनकर स्थानीय लोगों ने खाई में गिरे घायलों को स्वारघाट पुलिस की सहायता से बाहर निकाला। सूचना मिलते ही स्वारघाट पुलिस भी मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। मामले की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी स्वारघाट बलबीर सिंह ने बताया कि घायलों को अस्पताल पहुंचाने के साथ ही घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!