Edited By Kaku Chauhan, Updated: 04 Dec, 2021 05:44 PM

हिमाचल पथ परिवहन निगम चम्बा की वर्कशॉप में तैनात पीसमील कर्मचारियों की टूल डाऊन स्ट्राइक का असर दिखना शुरू हो गया है। निगम प्रबंधन की कई बसें रूटों पर तो कई बस अड्डे पर ही खड़ी हो रही हैं।
चम्बा ( नीलम): हिमाचल पथ परिवहन निगम चम्बा की वर्कशॉप में तैनात पीस मील कर्मचारियों की टूल डाऊन स्ट्राइक का असर दिखना शुरू हो गया है। निगम प्रबंधन की कई बसें रूटों पर तो कई बस अड्डे पर ही खड़ी हो रही हैं। इससे जहां लोगों को लंबे समय तक बसों को इंतजार करना पड़ रहा हैं। वहीं परिवहन निगम को इससे काफी नुक्सान हो रहा है। शनिवार को परिवहन निगम के 8 रूट प्रभावित हुए हैं। हालांकि परिवहन निगम बसों की छोटी तकनीकी खराबी तो निजी ऑप्रेटरों से सठीक करवा रहा है लेकिन अधिक खराबी होने के कारण बसों को रूटों पर नहीं भेजा जा रहा है। इससे लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हिमाचल पथ परिवहन निगम पीस मील मंच चम्बा की हड़ताल छठे दिन भी जारी रही। टूल बंद करके वर्करों ने वर्कशॉप के बाहर धरना-प्रदर्शन किया।
कर्मचारियों ने सरकार को चेताया कि जब तक लिखित में कोई आदेश नहीं दिए जाते हैं तब तक कर्मचारी टूल डाऊन स्ट्राइक पर डटे रहेंगे। अनुबंध पर लाने और नीति बनाने को लेकर कई बार आश्वासन दिया गया है, लेकिन इस बार झांसे में नहीं आएंगे। हिमाचल पथ परिवहन निगम पीसमील मंच चम्बा के प्रधान विनोद कुमार ने बताया कि पीस मील कर्मियों के समर्थन में टैक्निकल यूनियन व संयुक्त समन्वय समीति भी आगे आई है। उन्होंने कहा कि कर्मियों की स्ट्राइक के चलते निगम की लगभग 20 बसें खड़ी हैं। इनका काम नहीं हो रहा हे। इससे कई रूट प्रभावित हो रहे हैं। उधर, आरएम राजन जम्वाल ने बताया कि परिवहन निगम का काम लोगों को सुविधाएं उपलब्ध करवाना है, ऐसे में स्ट्राइक के चलते कई रूट प्रभावित हो रहे हैं। इससे लोगों को परिवहन निगम की सुविधा नहीं मिल रही है।