हमीरपुर का यह रोड 10 जनवरी तक रहेगा बंद, जानिए वैकल्पिक रूट ?

Edited By Jyoti M, Updated: 16 Dec, 2025 04:33 PM

this road in hamirpur will remain closed until january 10th

हमीरपुर-भोरंज-जाहू सड़क की अपग्रेडेशन के कार्य के चलते इस सड़क पर कैहरवीं और गोला दा गहरा के बीच यातायात 10 जनवरी तक बंद किया गया है। इस संबंध में आदेश जारी करते हुए जिलाधीश अमरजीत सिंह ने बताया कि कैहरवीं और गोला दा गहरा के बीच मुख्य सड़क पर वाहनों की...

हमीरपुर। हमीरपुर-भोरंज-जाहू सड़क की अपग्रेडेशन के कार्य के चलते इस सड़क पर कैहरवीं और गोला दा गहरा के बीच यातायात 10 जनवरी तक बंद किया गया है। इस संबंध में आदेश जारी करते हुए जिलाधीश अमरजीत सिंह ने बताया कि कैहरवीं और गोला दा गहरा के बीच मुख्य सड़क पर वाहनों की आवाजाही 10 जनवरी तक बंद की गई है।

इस दौरान हमीरपुर से भोरंज की ओर जाने वाहन लंबलू से डुघली, डबरेड़ा और नुहाड़ा होते हुए कैहरवीं पहुंच सकते हैं। जबकि भोरंज से हमीरपुर की ओर आने वाले वाहन कैहरवीं से बिरडी, बलोह सड़क को वैकल्पिक रूट के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!