"हिमाचल से होगा राज्यसभा उम्मीदवार", CM सुक्खू के बयान ने बढ़ाई हलचल; इन दो नामों पर चर्चा तेज

Edited By Swati Sharma, Updated: 04 Mar, 2026 02:13 PM

there will be a rajya sabha candidate from himachal cm sukhu big statement

Himachal Rajya Sabha Election: हिमाचल में राज्यसभा सीट के लिए उम्मीदवारों के चयन को लेकर सस्पेंस अब खत्म होता नजर आ रहा है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्पष्ट कर दिया है कि इस बार कांग्रेस किसी 'हिमाचली' को ही अपना प्रत्याशी बनाएगी। सीएम ने...

Himachal Rajya Sabha Election: हिमाचल में राज्यसभा सीट के लिए उम्मीदवारों के चयन को लेकर सस्पेंस अब खत्म होता नजर आ रहा है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्पष्ट कर दिया है कि इस बार कांग्रेस किसी 'हिमाचली' को ही अपना प्रत्याशी बनाएगी। सीएम ने कड़े शब्दों में कहा कि कांग्रेस पूरी तरह एकजुट है और पिछले चुनाव की तरह इस बार लोकतंत्र को 'धनबल' से खरीदने की कोशिशों को सफल नहीं होने दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि जल्द उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी जाएगी।

CM के बयान ने बढ़ाई हलचल

मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद उन अटकलों पर विराम लग गया है, जिनमें किसी गैर-हिमाचली नेता को प्रत्याशी बनाए जाने की चर्चा थी। सीएम सुक्खू ने साफ किया कि जल्द ही उम्मीदवार के नाम की औपचारिक घोषणा कर दी जाएगी। सूत्रों के अनुसार, सीएम ने हाईकमान के सामने पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा और वर्तमान स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल के नामों की पुरजोर पैरवी की है। आनंद शर्मा का बीती शाम कसौली पहुंचना और आज शिमला आगमन इस चर्चा को और बल दे रहा है कि हाईकमान उनके नाम पर मुहर लगा सकता है।

हालांकि, मुख्यमंत्री ने दो प्रमुख नामों को आगे बढ़ाया है, लेकिन पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की धर्मपत्नी प्रतिभा सिंह का नाम भी रेस से बाहर नहीं है। सियासी गलियारों में यह माना जा रहा है कि पार्टी के भीतर संतुलन बनाए रखने के लिए प्रतिभा सिंह के नाम पर भी गंभीर मंथन हो रहा है। सूत्रों के अनुसार, इसके अलावा पूर्व शिक्षा मंत्री आशा कुमारी, मुख्यमंत्री के सूचना प्रौद्योगिकी सलाहकार गोकुल बुटैल, कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा, मुख्यमंत्री सुक्खू के राजनीतिक सलाहकार सुनील बिट्टू और महाधिवक्ता अनूप रतन के नामों पर भी विचार किया जा रहा है। वहीं, हिमाचल कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल का नाम पहले से ही चर्चा में रहा है।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!