हिमाचल में मौसम हुआ सुहाना, इस दिन फिर बारिश देगी दस्तक

Edited By Jyoti M, Updated: 23 Sep, 2025 10:32 AM

the weather in himachal pradesh has become pleasant rain will come again

हिमाचल प्रदेश में अब मौसम साफ रहने से लोगों को राहत मिली है। सोमवार को कुल्लू, मनाली, कांगड़ा, नाहन, हमीरपुर, ऊना और शिमला सहित राज्य के कई हिस्सों में मौसम खुशनुमा बना रहा। मंगलवार को भी राज्य में मौसम साफ रहने की संभावना है, क्योंकि मौसम विभाग ने...

हिमाचल डेस्क। हिमाचल प्रदेश में अब मौसम साफ रहने से लोगों को राहत मिली है। सोमवार को कुल्लू, मनाली, कांगड़ा, नाहन, हमीरपुर, ऊना और शिमला सहित राज्य के कई हिस्सों में मौसम खुशनुमा बना रहा। मंगलवार को भी राज्य में मौसम साफ रहने की संभावना है, क्योंकि मौसम विभाग ने अभी तक कोई चेतावनी जारी नहीं की है।

कमजोर पड़ी मानसून की गतिविधियां 

हिमाचल प्रदेश में अब मानसून की गतिविधियां कमजोर पड़ रही हैं, जिसके कारण पिछले 24 घंटों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई, जबकि अधिकांश क्षेत्रों में धूप खिली रही। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 23, 26 और 28 सितंबर को मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। हालांकि, 24 और 25 सितंबर को राज्य में हल्की बारिश होने की संभावना है।

इन क्षेत्रों में धूप खिलना शुरू

अब कुल्लू, मंडी, शिमला, हमीरपुर, कांगड़ा और नाहन जैसे क्षेत्रों में धूप खिलना शुरू हो गई है। इसके चलते दोपहर के समय तापमान में भी बढ़ोतरी हो रही है। साफ मौसम से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को काफी मदद मिल रही है, जिससे वे मरम्मत के कार्य, सब्जियों की कटाई और सेब तोड़ने के काम को तेजी से पूरा कर पा रहे हैं। कच्चे रास्तों पर भी अब यात्रा करना आसान हो गया है।

मौसम साफ होने से हिमाचल में पर्यटन को भी बढ़ावा मिल रहा है। पर्यटकों को अब आरामदायक मौसम में घूमने का मौका मिल रहा है, जिससे उन्हें पहाड़ों की खूबसूरती का पूरा आनंद उठाने में मदद मिल रही है। आने वाले दिनों में भी मौसम के अनुकूल रहने की उम्मीद है, जिससे कृषि और पर्यटन दोनों क्षेत्रों को लाभ मिलेगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!