ऊना-अघार-मंडी मार्ग वाहनों के लिए 4 घंटे रहेगा बंद, वैकल्पिक मार्ग से होगा यातायात संचालित

Edited By Swati Sharma, Updated: 01 Feb, 2026 12:43 PM

the una aghar mandi road will remain closed for 4 hours

Una News: ऊना-अघार-मंडी मार्ग पर 1 फरवरी (रविवार) को चार घंटे के लिए यातायात पूर्ण रूप से बंद रहेगा। जिला प्रशासन ऊना ने यातायात व्यवस्था को सुचारू एवं सुरक्षित बनाए रखने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया है।

Una News: ऊना-अघार-मंडी मार्ग पर 1 फरवरी (रविवार) को चार घंटे के लिए यातायात पूर्ण रूप से बंद रहेगा। जिला प्रशासन ऊना ने यातायात व्यवस्था को सुचारू एवं सुरक्षित बनाए रखने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया है।

3 बजे तक वाहनों की आवाजाही पूर्णतः बंद

उपायुक्त एवं जिला दंडाधिकारी ऊना जतिन लाल ने बताया कि ऊना–अघार–मंडी मार्ग पर धुंधला पीडब्ल्यूडी स्टोर के समीप किलोमीटर 30/700 से 30/800 के बीच निर्माण कार्य के तहत पेड़ों की कटाई की जानी है। इसके चलते यह मार्ग 1 फरवरी को प्रातः 11 बजे से दोपहर बाद 3 बजे तक वाहनों की आवाजाही के लिए पूर्णतः बंद रहेगा। उन्होंने बताया कि निर्माण कार्य के दौरान यातायात को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किया गया है। इस अवधि में वाहनों को बंगाणा चौक से हटली चौक - पिपलू तथा पिपलू से पिपलू–रछोह मार्ग की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

जिला प्रशासन ने की ये अपील

जिला प्रशासन ने आम जनता से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यातायात संबंधी असुविधा से बचने के लिए निर्धारित समय के दौरान वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। साथ ही, जनहित में किसी भी समय उक्त अनुमति को रद्द करने का अधिकार जिला प्रशासन के पास सुरक्षित रहेगा।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!