जिन मंत्रियों ने नहीं होने दिया फतेहपुर का विकास आज वही मांग रहे वोट: मुकेश

Edited By Rajneesh Himalian, Updated: 27 Oct, 2021 01:13 PM

the ministers who did not allow the development of fatehpur

उपचुनाव के प्रचार के अंतिम दिन कांग्रेस के नेताओं ने भाजपा सरकार पर हमलावर होते नजर आए।

फतेहपुर/धर्मशाला (जिनेश/अजय): उपचुनाव के प्रचार के अंतिम दिन कांग्रेस के नेताओं ने भाजपा सरकार पर हमलावर होते नजर आए। मंगलवार को फतेहपुर में नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने जयराम सरकार के मंत्रियों पर सीधा निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांगड़ा के विकास विकास को ग्रहण लगाने वाले सरकार के मंत्री आज फतेहपुर में वोट मांग रहे हैं। उन्होने कहा कि यही वो लोग हैं जो फतेहपुर के दफ्तर शिफ्ट होने के समय में कैबिनेट में उसे मंजूरी देते हैं। मुकेश ने आरोप लगाया कि आज जयराम क्षेत्रवाद की राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का स्तर इतना गिर गया है कि अब पंचायत स्तर पर भी क्षेत्रवाद की राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने कांगड़ा को पूरी तरह नजर अंदाज किया है।
सरकार ने कांगड़ा के साथ पक्षपात किया है अब अपनी उपलब्धियां गिना रहे हैं। फतेहपुर से कांग्रेस का उम्मीदवार जीतेगा और इससे यह संदेशा भाजपा सरकार को जाएगा कि जिस तरह सरकार ने कांगड़ा को नजरअंदाज किया है उसका लोगों ने सरकार को जवाब दिया है। सरकार पर निशाना साधते हुए मुकेश ने कहा की सरकार कोविड का रोना रो रही है, जबकि विश्व की सभी सरकारों ने कोविड निरंतरण के लिए कदम उठाए हैं। यह सरकारों का काम है यह उनको करना ही पडऩा। इन मुद्दों पर चुनाव नहीं लड़े जाते है।
मुकेश ने कहा कि कोविड में जो भ्रष्टाचार सरकार व इनके अधिकारियों ने किए है उन मुद्दों को क्यूं भाजपा नहीं उठा रही है। भाजपा द्वारा सैनिकों के मुद्दे पर भी बोलते हुए मुकेश ने कहा की कांग्रेस ने हमेशा फोजियों महत्व दिया है। महंगाई पर लोगों की अब बस हो गई है। अब लोगों की हालत खराब है। उन्होंने कहा की महंगाई को निरंतरण करने को लेकर भाजपा झूठे सपने फिर से लोगों को दिखा रही है। उन्होंने कहा जब भाजपा सत्ता में नहीं थी उस समय महंगाई के नारे पर सरकार में आए। अब लोगों के सारा बजट गिरा दिया है। भाजपा झूठ पर वोट बटोरने की कोशिश कर रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!