डल्हौजी में 2022 में खिलेगा कमल, विकास देख घबरा गई विधायक-डी.एस.

Edited By Kaku Chauhan, Updated: 01 Sep, 2021 05:12 PM

the lotus will bloom in dalhousie in 2022 mla d s

डल्हौजी विधानसभा क्षेत्र में सी.एम. जयराम ठाकुर के आशीर्वाद से अथाह विकास करवाया जा रहा है। कांग्रेस विधायक आशा कुमारी भाजपा सरकार द्वारा करवाए जा रहे विकास से घबरा गई हैं। यह बात जिला मार्केट कमेटी अध्यक्ष डी.एस. ठाकुर ने बनीखेत में आयोजित पत्रकार...

चम्बा (काकू): डल्हौजी विधानसभा क्षेत्र में सी.एम. जयराम ठाकुर के आशीर्वाद से अथाह विकास करवाया जा रहा है। कांग्रेस विधायक आशा कुमारी भाजपा सरकार द्वारा करवाए जा रहे विकास से घबरा गई हैं। यह बात जिला मार्केट कमेटी अध्यक्ष डी.एस. ठाकुर ने बनीखेत में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि विधायक आशा कुमारी ने आज तक अपनी गृह पंचायत सहित साथ लगती पंचायतों के लोगों के लिए सड़क सुविधा तक उपलब्ध नहीं करवाई वह जन हितैषी होने का दम भर रही है। जनता सब कुछ जानती है और अगले विधानसभा चुनावों में जनता कांग्रेस को डल्हौजी विधानसभा क्षेत्र में करारी शिकस्त देगी।

डी.एस. ठाकुर ने कहा कि भाजपा शासन में सलूणी में फायर स्टेशन, आई.टी.आई., सलूणी अस्पताल को नागरिक अस्पताल का दर्जा देकर अस्पताल भवन के निर्माण के लिए 10 करोड़ रुपए के बजट का प्रावधान किया गया। इसके अलाा डल्हौजी के लिए 65 करोड़, सलूणी के लिए 45 करोड़, बनीखेत के लिए 29 करोड़ तथा भलेई क्षेत्र के लिए 12 करोड़ की पेयजल योजनाएं स्वीकृत करवाई गई हैं। इसी के साथ-साथ  सलूणी-किलोड़ सड़क का टैंडर लग चुका है और जल्द सड़क का निर्माण होगा, गोली से लंगेरा तक सौ किलोमीटर सडक को भारतमाला परियोजना के तहत शामिल किया गया है। इससे कि सलूणी क्षेत्र में पर्यटन व्यवसाय को बढ़ावा मिलेगा। डल्हौजी के पर्यटन व्यवसाय के दृष्टिगत अक्तूबर में तलेरु बोटिंग प्वाईट पर प्रस्तावित ड्रैगन बोट फेस्टिवल आदि भाजपा सरकार की कई उपलब्धियां हैं।

उन्होंने कहा कि लचोड़ी में बहुतकनीकी संस्थान व उपमंडल डल्हौजी में सरकारी महाविद्यालय खुलवाने के भी निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। डी.एस. ठाकुर ने कहा कि विपक्षी दल की विधायक होने के नाते आशा कुमारी सरकार की जमकर आलोचना कर रही हैं। हकीकत यह है कि भाजपा सरकार की उपलब्धियों से घबराकर विधायक अब अपनी ही पार्टी के कार्यकर्ताओं को फिर से कांग्रेस में शामिल कर उनका स्वागत करते हुए जनता को गुमराह कर अपनी साख बचाने का प्रयास कर रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की उपलब्धियों तथा जनहितैषी नीतियों से प्रभावित होकर डल्हौजी चुनाव क्षेत्र के विभिन्न बूथों पर कई कांग्रेस कार्यकर्ता कांग्रेस को अलविदा कहकर भाजपा में शामिल हो रहे हैं। इससे स्पष्ट होता है कि 2022 के विधानसभा चुनावों में डल्हौजी विधानसभा क्षेत्र में भी कमल खिलेगा।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!