भारी बारिश के कारण भूरलाहड़ में गिरा गरीब परिवार का कच्चा मकान, सामान दबा

Edited By Rahul Singh, Updated: 11 Aug, 2024 01:09 PM

the kutcha house of a poor family collapsed in bhuralhad

ब्लॉक नगरोटा सूरियां की पंचायत कटोरा के गांव भूरलाहड़ निवासी बलवीर का कच्चा मकान भारी बारिश के कारण ढह गया। बलबीर सिंह ने बताया कि भारी बारिश से मकान में दरारें आनी शुरू हो गई।

कांगड़ा: ब्लॉक नगरोटा सूरियां की पंचायत कटोरा के गांव भूरलाहड़ निवासी बलवीर का कच्चा मकान भारी बारिश के कारण ढह गया। बलबीर सिंह ने बताया कि भारी बारिश से मकान में दरारें आनी शुरू हो गई। गिरने की आशंका से पूरा परिवार मकान से बाहर आ गया था। इस दौरान राशन सहित घर के अंदर सामान भी मकान के मलबे में दब गया।

बलबीर सिंह प्राइवेट बस में चालक है। बलबीर को फिलहाल उसके भाई अवतार सिंह ने इस संकट की घड़ी में अपने मकान में रहने का सहारा दिया है। उन्होंने बताया कि पंचायत प्रधान और वार्ड सदस्य को सूचित कर दिया है। परिवार ने जिला प्रशासन और सरकार से तुरंत उचित मदद की फरियाद की है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!