हिमाचल की इस बेटी का लोकगीत ‘पिंक प्लाजो’ Youtube पर वायरल, 10 लाख लोगों ने किया पसंद

Edited By Ekta, Updated: 12 Aug, 2019 01:39 PM

the folk song pink plazo of himachal daughter

हिमाचल की बेटी ने लोकगीतों में अपने दमदार अभिनय के दम पर धाक जमाई है। सिरमौर जिले के राजगढ़ की पूजा चौहान ने ‘पिंक प्लाजो’ नाटी में पहाड़ी औरत का किरदार निभाया है। लोक गायिका सरला दांगी और लोक गायक किशन वर्मा के गाए लोकगीत ‘पिंक प्लाजो’ को 10 लाख से...

सिरमौर: हिमाचल की बेटी ने लोकगीतों में अपने दमदार अभिनय के दम पर धाक जमाई है। सिरमौर जिले के राजगढ़ की पूजा चौहान ने ‘पिंक प्लाजो’ नाटी में पहाड़ी औरत का किरदार निभाया है। लोक गायिका सरला दांगी और लोक गायक किशन वर्मा के गाए लोकगीत ‘पिंक प्लाजो’ को 10 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। यह युगल गीत है। जो पहाड़ी दंपत्ति के जीवन पर आधारित है।
PunjabKesari

बता दें कि इस लोकगीत में एक पत्नी अपने पति से पिंक प्लाजो सूट की मांग करती है, जबकि पति कहता है कि उसके पास पैसे नहीं है। जब सेब की अच्छी फसल होने होगी तो तब पिंक प्लाजो सूट लेगा।
PunjabKesari

सेब सीजन के बीच लोग इस वीडियो को खूब देख रहे हैं। राजगढ़ निवासी (20) पूजा चौहान के पिता रत्न सिंह चौहान आईपीएच और पीडब्ल्यूडी कर्मचारियों के नेता हैं। एक साल पहले पूजा ने अपनी ग्रेजुएशन पूरी की है। वह स्कूल के कार्यक्रमों में नृत्य और अभिनय में खूब भाग लेती है।
PunjabKesari

इसके बाद 'ओरा कोरे तू प्यार' लोकगीत में भी पूजा ने नृत्य और अभिनय किया। पिंक प्लाजो ने तो उसे खासी पहचान दी है। पूजा ने बताया कि जब भी वह घर से बाहर निकलती है तो लोग उसकी तरफ देखकर बोलते हैं कि वो देखो पिंक प्लाजो वाली लड़की।
PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!