चंबा के DSC जवान को सहकर्मी ने गोली मारी

Edited By kirti, Updated: 01 Feb, 2020 11:30 AM

the dsc jawan of chamba was shot by a colleague

आवडी स्थित भारी वाहन निर्माणी में रक्षा सुरक्षा कोर (डी.एस.सी.) के एक जवान ने साथी जवान पर शुक्रवार को गोली चला दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। डी.एस.सी. के कर्मी रक्षा प्रतिष्ठानों के द्वार पर सुरक्षा ड्यूटी के लिए तैनात किए जाते हैं। रक्षा...

 

चेन्नई/चम्बा: आवडी स्थित भारी वाहन निर्माणी में रक्षा सुरक्षा कोर (डी.एस.सी.) के एक जवान ने साथी जवान पर शुक्रवार को गोली चला दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। डी.एस.सी. के कर्मी रक्षा प्रतिष्ठानों के द्वार पर सुरक्षा ड्यूटी के लिए तैनात किए जाते हैं। रक्षा सूत्रों ने बताया कि यह घटना शुक्रवार तड़के हुई जब तीन दिन पहले ही यहां तैनाती पर आए निलंबर सिन्हा ने जवानों के आराम करने के लिए बनी जगह पर अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू कर दीं। इस घटना में गर्जेश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई।

बाद में सिन्हा बाहर आया और दूसरों को भी डराने-धमकाने लगा लेकिन डी.एस.सी. के वरिष्ठ अधिकारियों ने उसे आत्मसमर्पण करने के लिए तैयार कर लिया। चम्बा के भटियात क्षेत्र की नैनीखड्ड पंचायत के गनोड़ गांव का निवासी गर्जेश कुमार पुत्र केसर सिंह डिफैंस सिक्योरिटी कौर में चेन्नई में सेवारत था। सूचना मिलने के बाद उनके बड़े भाई पाॢथव देह लाने के लिए चेन्नई के लिए रवाना हो गए हैं। गर्गेश कुमार अपने पीछे पिता केसर सिंह, माता व पत्नी तृप्ता देवी को छोड़ गए हैं। इसके अलावा उनकी एक बेटी सिमरन जमा एक कक्षा में और पुत्र वंश 9वीं में पढ़ते हैं। एस.डी.एम. भटियात बचन सिंह ने बताया कि परिजन पाॢथव देह को लाने के लिए चेन्नई रवाना हो गए हैं।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!