कसौली गोलीकांड में सस्पेंड मोहित चावला की राज्यपाल के ADC पद पर तैनाती

Edited By Ekta, Updated: 21 Aug, 2018 09:44 AM

suspended mohit chawla move to kasauli shootout at adc post of governor

कसौली गोलीकांड के दौरान एस.पी. के पद से हटाए गए आई.पी.एस. अधिकारी एवं मौजूदा समय में एस.पी. पी.एच.क्यू. शिमला मोहित चावला को राज्य सरकार ने राज्यपाल के ए.डी.सी. के पद पर तैनाती दी है। इसके अलावा एच.पी.पी.एस. अधिकारी पुनीत रघु जो ए.एस.पी. मंडी से...

शिमला: कसौली गोलीकांड के दौरान एस.पी. के पद से हटाए गए आई.पी.एस. अधिकारी एवं मौजूदा समय में एस.पी. पी.एच.क्यू. शिमला मोहित चावला को राज्य सरकार ने राज्यपाल के ए.डी.सी. के पद पर तैनाती दी है। इसके अलावा एच.पी.पी.एस. अधिकारी पुनीत रघु जो ए.एस.पी. मंडी से राज्यपाल के ए.डी.सी. पद के लिए अंडर ट्रांसफर चल रहे थे, उनके तबादला आदेश को रद्द कर दिया है। मुख्य सचिव की तरफ से इस आशय संबंधी तबादला अधिसूचना सोमवार को देर शाम जारी कर दी गई है। 

इसके अलावा मौजूदा समय में ए.डी.सी. राज्यपाल एवं आई.पी.एस. अधिकारी अर्जित सेन को एस.पी. पी.एच.क्यू. शिमला में कुछ समय के लिए तैनाती दी जा सकती है। हालांकि उनके तबादला आदेश को लेकर अभी अधिसूचना जारी नहीं हो पाई है। उल्लेखनीय है कि कसौली गोलीकांड के बाद मोहित चावला सुॢखयों में आए थे। कसौली गोलीकांड में टी.सी.पी. अधिकारी शैलबाला की मौके पर मृत्यु हो गई थी जबकि 1 अन्य कर्मचारी ने बाद में पी.जी.आई. चंडीगढ़ में दम तोड़ दिया था। इस घटना के तुरंत बाद उनको पद से निलंबित करने के बाद तबदील कर दिया गया था। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!