भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद से सुरेश कश्यप ने दिया इस्तीफा

Edited By Vijay, Updated: 20 Apr, 2023 10:24 PM

suresh kashyap resigns as post of bjp state president

हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को सौंपा है, ऐसे में उनके इस्तीफे के स्वीकार होने की स्थिति में अध्यक्ष पद पर शीघ्र नए नेता की ताजपोशी किए...

शिमला (कुलदीप): हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को सौंपा है, ऐसे में उनके इस्तीफे के स्वीकार होने की स्थिति में अध्यक्ष पद पर शीघ्र नए नेता की ताजपोशी किए जाने की संभावना है। नए अध्यक्ष का चुनाव लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखकर किया जाएगा। इसमें विकल्प के रूप में विपिन सिंह परमार, डाॅ. सिकंदर कुमार, बिक्रम सिंह और इंदु गोस्वामी के नाम प्रमुखता से उभरकर सामने आए हैं। पहले विकल्प के तहत यदि भाजपा राजनीतिक दृष्टि से सबसे बड़े जिला कांगड़ा से अध्यक्ष पद की नियुक्ति करती है तो उस स्थिति पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक विपिन सिंह परमार, पूर्व मंत्री व विधायक बिक्रम सिंह व सांसद इंदु गोस्वामी के नाम उभरकर सामने आए हैं। 

दावेदारों की फेहरिस्त में इनके नाम भी शामिल
वैसे भी पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार के बाद कांगड़ा जिले से किसी नेता की अध्यक्ष पद पर ताजपोशी नहीं हुई है। दूसरे विकल्प के तहत यदि पार्टी दलित वर्ग से किसी को अध्यक्ष बनाती है तो उसमें सांसद डाॅ. सिकंदर कुमार व पूर्व मंत्री डाॅ. राजीव सहजल में से किसी का चयन कर सकती है। पूर्व में भाजपा के अध्यक्ष रहे डाॅ. राजीव बिंदल और सुरेश भारद्वाज के नाम भी दावेदारों की फेहरिस्त में शामिल हैं। इस तरह अध्यक्ष पद के लिए भाजपा के पास कई विकल्प मौजूद हैं। उल्लेखनीय है कि सुरेश कश्यप का कार्यकाल पहले ही समाप्त हो गया है। निकट भविष्य में यदि पार्टी उनको फिर से लोकसभा चुनाव के लिए अपना प्रत्याशी बनाती है तो उनको अपने संसदीय क्षेत्र में भी जनता को समय देना होगा। 

संगठनात्मक स्तर पर फेरबदल संभव
प्रदेशाध्यक्ष पद पर नए नेता की तैनाती के बाद संगठनात्मक स्तर पर फेरबदल संभव है। ऐसे में विधानसभा चुनाव में टिकट से वंचित रहे नेताओं को संगठन में अहम दायित्व सौंपा जा सकता है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!